ETV Bharat / state

नाबालिग लड़कियों को धमका कर कराया जा रहा था देह व्यापार, गिरफ्त में आया गिरोह

गिरिडीह में देह व्यापार का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो नाबालिग को गिरोह के चंगुल से मुक्त कराया है.

SEX RACKET BUSTED IN GIRIDIH
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : May 27, 2026 at 7:42 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गिरिडीह: नाबालिग लड़कियों को डरा-धमका कर देह व्यापार कराने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है. इस गिरोह के चंगुल में फंसी दो लड़कियों को मुक्त भी करवाया गया है. यह कार्रवाई एसपी डॉ बिमल कुमार को मिली सूचना पर की गई है. मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है. इसकी जानकारी एसपी डॉ बिमल कुमार ने दी है.

गिरिडीह एसपी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोड़ो में नाबालिग लड़कियों को डरा-धमका कर और मारपीट कर एक महिला द्वारा उनसे देह व्यापार कराया जा रहा है. प्राप्त सूचना का सत्यापन और त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के द्वारा एसआईटी का गठन किया गया. गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पचंबा थाना के बोड़ो स्थित एक किराए के मकान में छापेमारी की गई. यहां से दो नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया और एक महिला को पकड़ा गया है.

जानकारी देते एसपी (ईटीवी भारत)
लड़कियों ने बताई प्रताड़ना की कहानी

उक्त दोनों नाबालिग लड़कियों द्वारा बताया गया कि क्रांति देवी नामक महिला (पति राजकुमार शर्मा, ग्राम-बलिया बेड़ा, थाना-भरकट्ठा ओ०पी०) के द्वारा डरा-धमकाकर और मारपीट कर देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा था. इस संबंध में पीड़िता द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर पचंबा थाना कांड संख्या-52/26 के अंतर्गत एक प्राथमिकी अभियुक्त और 4 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज किया गया.

इसके बाद छापेमारी कर कांड में दो अन्य अप्राथमिकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई. घटना में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन को विधिवत जब्त किया गया. जिनकी गिरफ्तारी की गई है, उनमे क्रांति देवी के अलावा गांडेय के अहारडीह निवासी मो तौफिक अंसारी और घाटकुल निवासी मुशर्रफ अंसारी शामिल है. इनके पास से एक कार को भी जब्त किया गया है.

छापेमारी टीम में शामिल पदाधिकारी

एसपी ने बताया कि गिरोह को उद्भेदित करने वाली टीम में डीएसपी आरके राणा, इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन कुमार, थाना प्रभारी राजीव कुमार, अवर निरीक्षक दीपक कुमार और प्रभात कुमार शामिल थे.

ये भी पढ़ें: साहिबगंज हत्या मामला: दिल्ली से दबोचा गया आरोपी, जंगल में छिपा रखा था शव

रांची में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, लूट और चेन स्नैचिंग कांड का खुलासा

देह व्यापार के अड्डों पर रांची पुलिस की दबिश, कई थाना क्षेत्रों में एक साथ रेड, 8 गिरफ्तार