ETV Bharat / state

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 बाइक चोर गिरफ्तार, 24 से अधिक मोटरसाइकिल बरामद

रांची पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

Police disclosed bike theft gang
बाइक चोर गिरोह का खुलासा (Etv bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : October 14, 2025 at 8:25 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले बड़े गिरोह का खुलासा किया है. गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही लगभग 24 चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद किया है.

चालाकी के साथ छुपाते थे चोरी की बाइक

रांची पुलिस के लिए चुनौती बने बाइक चोरों के खिलाफ बड़ी कारवाई की गई है. ग्रामीण एमपी प्रवीण पुष्कर के नेतृव में कार्रवाई करते हुए नामकुम इलाके से एक साथ 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से लगभग चोरी की 24 बाइक बरामद की गई है. गिरफ्तार वाहन चोरों के द्वारा चोरी से पहले कस्टमर सेट कर लिया जाता था, उसके बाद वारदात को अंजाम दिया जाता था.

जानकारी देते ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर (Etv bharat)

बाइक रखवाकर होटल में करते थे पार्टी

वहीं चोरी की बाइक का अगर खरीदार नहीं मिलता था तो ये गिरोह बाइक को सुरक्षित रखने के लिए भी नया तरीका खोजकर तैयार रखते थे. चोरी के बाद गिरोह जमकर पार्टी करता था और होटल में पैसे के बदले महंगी बाइक गिरवी रखवाकर चले जाते थे. कुछ दिन बाद गिरोह होटल पहुंचता और होटल मालिक को यह कहकर धमकाते थे कि उन्होंने चोरी की बाइक को अपने होटल में छुपाई है और इस बात की जानकारी वह पुलिस को दे देंगे. गिरोह की धमकी से होटल कारोबारी डर जाते थे और उन्हें बाइक वापस कर देते थे.

सोमवार शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि नामकुम थाना क्षेत्र के रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर बंद टी प्वाइंट नाम के होटल के पास, मोटरसाइकिल चोर गिरोह, बाइक की खरीद फरोख्त के लिए खड़े हैं. सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए एक टीम का गठन किया गया और एक वृहत छापेमारी दल का गठन किया गया. पुलिस के गठित दल को जैसे ही गिरोह ने अपने पास आते देखा वैसे ही गिरोह के सभी सदस्य भागने लगे लेकिन पुलिस बल ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया: प्रवीण पुष्कर, ग्रामीण एसपी

पुलिस ने मांगे डॉक्यूमेंट तब खुली पोल

पुलिस ने जब पकड़े गए आरोपियों से बाइक के कागजात मांगे तो वे सभी पुलिस को डॉक्यूमेंट नहीं दिखा पाए. पूछताछ के दौरान सभी मोटरसाइकिल चोरी के होने, जिसे बेचने के लिए एकत्रित होने की बात स्वीकार की गई. इसके साथ ही यह भी बताया गया कि सभी मोटरसाइकिल रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अपने गिरोह के सहयोगी के साथ मिलकर चोरी करते थे और चोरी की बाइक का नंबर प्लेट बदलकर सिल्ली, मुरी और रांची के दूसरे क्षेत्रों में सस्ते दाम पर सिंडिकेट के माध्यम से बेच दिया करते थे.

बाइक चोरी कर सस्ते दाम पर बेच देते थे आरोपी

पूछताछ में यह भी पता चला है कि ये सभी एक दूसरे से जुड़े हुए हैं. जिसमें 15-20 अन्य सदस्य शामिल हैं. गिरोह के सदस्य अलग-अलग टीम बनाकर बाजार, हाट, दुकान, भीडभाड़ वाले इलाके में रेकी करते हुए चोरी करने की घटना को अंजाम देते थे तथा दूसरे साथी सदस्य के साथ मिलकर चोरी की मोटरसाइकिल को खपाने के लिए सस्ते दामों में खरीदार खोजकर बेच देते थे.

चोरी की बाइक बेचकर बांट लेते थे पैसा

गिरोह में अन्य सदस्य चोरी की मोटरसाइकिल को कुछ दिनों के लिए छुपा देते थे और खरीदने वाले लोगों को बेच देते थे. चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के बाद जो भी रकम मिलती थी, उसे सब आपस में बांट लेते थे. गिरोह में शामिल सभी सदस्यों के द्वारा रांची जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में करीब 40 से 50 मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी कर बेचने की बात स्वीकार की है.

बाइक चोर गिरोह के सदस्य जा चुके हैं जेल

गिरोह के द्वारा मुख्य रूप से महंगी बाइक की ही चोरी की जाती थी. जानकारी के मुताबिक गिरोह के कुछ सदस्य, पूर्व में जेल भी जा चुके हैं. मोटरसाइकिल चोरी की घटनाक्रम में अपनी संलिप्तता स्वीकार किये जाने के बाद लगभग 24 मोटरसाइकिल के साथ 15 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. बरामद बाइकों की अनुमानित कीमत लगभग 30-35 लाख रुपये है.

पकड़े गए आरोपियों के नाम इस प्रकार है:-

संख्याआरोपी जिला
1रूपेश कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह उर्फ चिरागरांची
2प्रेम कुमार सईसरांची
3विनोद कुमार महतोरांची
4रोनित कुमाररांची
5आयुष महतोरांची
6करण कुमार महतोरांची
7बादल सिंह मुंडा रांची
8कमलेश कुमार महतो रांची
9क्लीन्टन कच्छप उर्फ चुस्की रांची
10रोहित सईस रांची
11जयदेव महतो बोकारो
12करण गोस्वामी बोकारो
13विनोद महतो रांची
14मनोज उरांवलोहरदगा
15सत्यम महतोरांची

पुलिस इस गिरोह के दूसरे सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. छापेमारी में बरामद मोटरसाइकिल से संबंधित दर्ज कांड की भी छानबीन के क्रम में चिन्हित किया गया है. बरामद कुल-22 मोटरसाइकिल से अबतक रॉची जिला अंतर्गत नामकुम थाना के 06 कांड, सुखदेवनगर (पंडरा) थाना के 04 कांड, चुटिया थाना के 03 कांड, टाटीसिलवे थाना के 02 कांड, रातू थाना के 01 कांड, बरियातू थाना के 01 कांड, अनगड़ा थाना के 01 कांड एवं नामकुम (खरसीदाग) थाना का 01 कांड सहित कुल 19 कांडों का उद्भेदन हुआ है.

ये भी पढ़ें- तेल चोरों का कहर, गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर किया हमला

रामगढ़ में सीलिंग तोड़कर ज्वेलरी शॉप में घुसा चोर, इतने रुपये के गहने लेकर फरार

बाइक चोरी कर छिनतई करने वाले स्नैचर्स गिरफ्तार, गला हुआ सोना भी बरामद