ETV Bharat / state

बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार 29 अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम, देखें लिस्ट

बिहार में अपराध पर सख्त नियंत्रण के लिए गंभीर मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 29 अपराधियों पर 25000 रुपये का इनाम घोषित.

reward on bihar criminals
बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : July 9, 2026 at 10:38 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य सरकार का गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय लगातार कार्रवाई कर रहे हैं. इसी क्रम में हत्या, रंगदारी, गोलीबारी और अन्य संगीन आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 29 अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है. इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सभी जिलों की पुलिस को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है.

लिस्ट में शामिल है इन दो अपराधियों का नाम: हाल के दिनों में बाहुबली विधायक के काफिले पर हुए हमले के मामले में चर्चा में आए सोनू कुमार और उसके साथी सौरभ कुमार का नाम भी इस सूची में शामिल है. दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस का मानना है कि इनाम घोषित होने के बाद इन अपराधियों के बारे में सूचना मिलने की संभावना बढ़ेगी और उनकी जल्द गिरफ्तारी हो सकेगी.

इनाम की घोषणा के बाद गिरफ्तार हुए दो अपराधी: सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने इन फरार अपराधियों पर इनाम घोषित करने की अनुशंसा पटना जोनल आईजी जितेंद्र राणा को भेजी थी. इसके बाद पुलिस मुख्यालय की स्वीकृति मिलने पर 29 अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई. इनाम घोषित होने के तुरंत बाद पुलिस को सफलता भी मिली. कदमकुआं थाना पुलिस ने फरार रवि कुमार उर्फ रवि यादव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि रामकृष्ण नगर थाना पुलिस ने धीरज कुमार को दबोच लिया.

अपराधियों की लिस्ट: इनाम घोषित किए गए अपराधियों में कृष्ण सहनी उर्फ भगेलू भोजपुरी, साधु यादव उर्फ शंकर (पीरबहोर), चंदन कुमार उर्फ बंटी (औरंगाबाद), मोहम्मद हुसैन (सब्जीबाग), मोहम्मद तौफीक (पीरबहोर), राहुल कुमार उर्फ राहुल यादव (गर्दनीबाग), शिवा डोम (आलमगंज), अमर प्रसाद सोनी (मसौढ़ी), प्रियदर्शी यादव उर्फ दर्शन यादव (गर्दनीबाग), सुदामा सिंह (कोतवाली), मुर्शीद अहमद (सिवान), धीरज कुमार (बोधगया), विशाल पासवान (वैशाली), सौरभ कुमार (पंचमहला, बाढ़), सोनू कुमार, सोनू सिंह (पंचमहला, बाढ़) शामिल है.

लिस्ट में शामिल है पश्चिम बंगाल का अपराधी: पुष्कर आनंद झा (भूतनाथ रोड, कदमकुआं), रवि कुमार उर्फ रवि यादव (फुलवारीशरीफ एवं कदमकुआं), अमित कुमार (फुलवारीशरीफ), बिट्टू कुमार उर्फ रोशन (गांधी मैदान), राजू उर्फ समीर सिंह उर्फ अजय सिंह (न्यू जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल), सोनू कुमार (मेहंदीगंज एवं पाटलिपुत्र), समीर कुमार उर्फ करण (पाटलिपुत्र), विशाल कुमार सिंह (पाटलिपुत्र), रविशंकर कुमार (हवाई अड्डा थाना), बजरंगी उर्फ रविशंकर (हिलसा, नालंदा), ठेकेदार विश्वनाथ सिंह (वैशाली), मोहम्मद पप्पू खान उर्फ जावेद खान (दीघा) तथा शेखू खान (खाजेकलां) शामिल हैं.

आम लोगों से पुलिस की अपील: पुलिस मुख्यालय का कहना है कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. आम लोगों से भी अपील की गई है कि इनाम घोषित अपराधियों के संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को जानकारी दें. सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. पुलिस का मानना है कि इस अभियान से फरार अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी आएगी और राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें-

बिहार में डबल मर्डर..कुख्यात प्रभात चौधरी और सन्नी को अपराधियों ने गोलियों से भूना

पटना में अवैध हथियारों के साथ 17 अपराधी गिरफ्तार, जमीन कब्जाने की साजिश नाकाम

बिहार के होटल में चल रहा था साइबर ठगी का नेटवर्क, तेलंगाना से जुड़े तार, फर्जी लिंक और ओटीपी से उड़ाते थे रकम