ETV Bharat / state

लापता भाई-बहन का पता बताने वाले को मिलेगा पुरस्कार, पुलिस ने जारी किया पोस्टर

रांची में धुर्वा इलाके से लापता भाई-बहन का पता बताने वाले को इनाम देने की घोषणा पुलिस ने की है.

Police announced reward for whereabouts of missing brother and sister from Dhurwa area of Ranchi
लापता बच्चों की तस्वीर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 4, 2026 at 8:28 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः शहर के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता हुए दो मासूम भाई-बहन अंश (5 वर्ष) और अंशिका (4 वर्ष) का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. अब रांची पुलिस ने दोनों बच्चो को लेकर 51 हजार पुरस्कार की घोषणा की है. दोनों बच्चों का सुराग देने वालों को यह राशि प्रदान की जाएगी.

पुलिस ने जारी किया पोस्टर

रहस्मय तरीके से गायब दो मासूम भाई-बहन अंश (5 वर्ष) और अंशिका (4 वर्ष) की खोज में रांची पुलिस का पूरा महकमा लगा हुआ है. लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी दोनों बच्चों का कोई सुराग तक हासिल नहीं हो पाया है. अब रांची पुलिस ने बच्चों को खोज निकालने के लिए इनाम की राशि की घोषणा कर दी है.

इन बच्चों का पता बताने वाले को 51 हजार की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी. बच्चों की तस्वीर और पुरस्कार राशि के साथ रांची के विभिन्न इलाकों में पोस्टर चस्पा किए गए हैं. बता दें कि दोनों बच्चे 2 जनवरी की शाम से ही रहस्मय तरीके से गायब हो गए हैं. तब से ही पुलिस और परिजन दोनों ही बच्चों की तलाश में जुटे हुए हैं.

Police announced reward for whereabouts of missing brother and sister from Dhurwa area of Ranchi
रांची पुलिस द्वारा जारी पोस्टर (ETV Bharat)

बिस्किट खरीदने निकले थे दोनों

रांची के धुर्वा में रहने वाले दो मासूम भाई-बहन रहस्मय तरीके से गायब हो गए हैं. इसकी सूचना मिलने पर रांची पुलिस की कई टीम दोनों बच्चों की तलाश में जुटी हुई है लेकिन सफलता अब तक हाथ नहीं लगी है. वहीं परिजन किसी अनहोनी की आशंका को लेकर डरे सहमे हुए है.

इन बच्चों की मां नीतू देवी ने बताया कि दोनों बच्चे 2 जनवरी की दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच घर से बिस्किट खरीदने निकले थे, उसके बाद वे वापस नहीं लौटे. परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम 4 बजे शालीमार बाजार और शहीद मैदान के पास उन्हें आखिरी बार देखा गया था. बच्चों की मां ने बताया कि जिस दुकान से बच्चे बिस्किट लेते थे वह बंद था. दुकान बंद होने के कारण वे आगे बढ़ गए और रास्ता भटक गए, जिसके बाद घर नहीं लौटे.

कुछ महीने पहले ही पटना से आए हैं रांची

स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चे मौसीबाड़ी स्थित खटाल क्षेत्र के निवासी हैं. ये परिवार कुछ दिन पहले ही बिहार के पटना से रांची शिफ्ट हुए थे. परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ तलाश की लेकिन असफल रहने पर धुर्वा थाने में शिकायत दर्ज कराई. इस मामले को लेकर धुर्वा थाना में अपहरण का एफआईआर भी दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ें- रहस्मय तरीके से लापता हुए दो मासूम, घर से बिस्किट खरीदने निकले थे भाई-बहन!

इसे भी पढ़ें- 19 नवंबर से लापता दर्शील का अब तक कोई सुराग नहीं, परिजनों ने पुलिस के विरोध में निकाला मार्च

इसे भी पढ़ें- पलामू में महिला लापता, ससुराल पक्ष पर नवविवाहिता की हत्या का आरोप