ETV Bharat / state

ठगों के खिलाफ बलौदाबाजार पुलिस का एक्शन, ओटीपी से फ्रॉड करने वाला कोलकाता से अरेस्ट, पैसा डबल करने वाले भी पकड़ाएं

बलौदाबाजार पुलिस ने ठगों के खिलाफ अभियान छेड़ते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिसमें साइबर ठग समेत पैसा डबल करने वाले गिरफ्तार हुए हैं.

POLICE ACTION AGAINST THUGS
ठगों के खिलाफ पुलिस का एक्शन (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 18, 2026 at 8:02 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार पुलिस ने ठगी करने वाले आरोपियों को सलाखों को पीछे पहुंचाया है. मोबाइल के जरिए ओटीपी हासिल करने वाले आरोपी समेत पुलिस ने जादू मंतर के जरिए पैसा डबल करने का झांसा देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है.


ओटीपी के जरिए निकाले पैसे

बलौदाबाजार के संजय कॉलोनी निवासी महेंद्र कुमार त्रिपाठी के बैंक अकाउंट से ओटीपी के जरिए साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से कुल 3 लाख 74 हजार रुपये निकाल लिए थे. मामला सामने आते ही सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम सक्रिय हुई और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक आरोपी को गिरफ्तार किया.

बलौदाबाजार डीएसपी अपूर्वा क्षत्रिय का बयान (ETV BHARAT)

कैसे रचा गया पूरा खेल

प्रार्थी महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 12 दिसंबर 2025 को उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से संदेश आया था. संदेश संदिग्ध लगने पर उन्होंने उसे डिलीट कर दिया. लेकिन दो दिन बाद, 14 दिसंबर 2025 को फिर एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था, “डियर कस्टमर, इस योर वन टाइम पासवर्ड, प्लीज एंटर एंड प्रोसीड, थैंक यू – टीम जिओ फाइनेंस.” संदेश इस तरह तैयार किया गया था कि वह किसी अधिकृत वित्तीय संस्था का प्रतीत हो. कुछ ही देर बाद प्रार्थी के भारतीय स्टेट बैंक, गार्डन चौक शाखा, बलौदाबाजार स्थित खाते से चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 3 लाख 74 हजार रुपये निकलने का मैसेज मिला.

Cyber ​​thug arrested from Kolkata
ओटीपी के जरिए ठगी करने वाला आरोपी शौविक राजवंशी (ETV BHARAT CHHATTISGARH)



तकनीकी विश्लेषण से मिला सुराग

पुलिस ने बैंक से प्राप्त जानकारी और डिजिटल ट्रेल का विश्लेषण किया. जांच में पता चला कि ठगी की रकम बंधन बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है.खाते की केवाईसी डिटेल, आईपी एड्रेस, मोबाइल लिंकिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान शौविक राजवंशी के रूप में हुई. आरोपी पश्चिम बंगाल के नाथ 24 परगना जिले के सोदपुर इंदिरा नगर वार्ड क्रमांक 112, थाना खोरदा का निवासी है. पुलिस टीम ने कोलकाता जाकर स्थानीय सहयोग से आरोपी को हिरासत में लिया.

अंधविश्वास के जरिए ठगी

वहीं दूसरे मामले में जादू-मंतर से पैसा कई गुना बढ़ाने का प्रलोभन देकर दो लोगों से कुल 5 लाख रुपये ठगने वाले पिता-पुत्र को थाना पलारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी घर-घर जाकर लोगों को झांसे में लेते थे, नकद रकम ऐंठते थे और जब पीड़ित पैसे वापस मांगते तो जान से मारने की धमकी देते थे.दो अलग-अलग मामलों में दर्ज शिकायतों के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 452/2025 और 454/2025 में धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. जांच के दौरान आरोपियों को ग्राम धौराभाठा, थाना खरोरा, जिला रायपुर से हिरासत में लिया गया. पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया. उनके कब्जे से एक मोबाइल फोन और 5 हजार रुपये नकद जब्त किए गए हैं.

कैसे शिकंजे में आए शातिर ठग ? (ETV BHARAT)
पहला मामला: 3 लाख रुपये “डबल” करने का दावापहले प्रकरण में ग्राम बलौदी निवासी नोहर यादव ने आवेदन देकर बताया कि वर्ष 2022 में आरोपी पिता-पुत्र उसके घर पहुंचे.उन्होंने दावा किया कि विशेष जादू-मंतर और अनुष्ठान से रकम को कई गुना किया जा सकता है. भरोसा जीतने के बाद 18 अक्टूबर 2022 को 3 लाख रुपए नकद ले लिए. रकम लेने के बाद न तो कोई चमत्कार हुआ और न ही पैसा लौटाया गया.


दूसरा मामला: 2 लाख लेकर धमकी

दूसरे प्रकरण में ग्राम रामपुर निवासी पराग कटियार ने शिकायत दर्ज कराई कि 2 नवंबर 2022 को आरोपियों ने जादू-मंतर से पैसा कई गुना करने का लालच देकर 2 लाख रुपए नकद ले लिए. जब पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी. इस पर अपराध क्रमांक 454/2025, धारा 420, 506, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया. दोनों मामलों में समान पैटर्न सामने आया. घर पर संपर्क, चमत्कार का दावा, नकद लेन-देन, और फिर टालमटोल या धमकी.

People cheating on doubling money
पैसा डबल करने का झांसा देने वाले अरेस्ट (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
पुलिस की त्वरित कार्रवाईमामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने थाना प्रभारी पलारी को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए.टीम ने तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रैक की. दबिश देकर दीनदयाल जांगड़े और पुरुषोत्तम जांगड़े को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे पैसा डबल करने के नाम पर लोगों को लालच देते थे और नकद वसूली करते थे. पुलिस ने बताया कि आरोपियों से एक मोबाइल और पांच हजार रुपए नकद जब्त किए हैं. दोनों को 18 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है.वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी, राजस्थान से दो ठग गिरफ्तार, जानिए कैसे रह सकते हैं सतर्क

पकड़े गए गजब के ठग, चूना लगाने का तरीका जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

रायपुर पुलिस का साइबर फ्रॉड पर एक्शन, राजस्थान से 2 ठग गिरफ्तार, ऐप भेजकर मोबाइल हैक करते थे