ETV Bharat / state

हजारीबाग में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 14 आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग में पुलिस ने नशे की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई तस्करों को गिरफ्तार किया है.

police action against drug smuggling and arrested smugglers In Hazaribag
पुलिस के शिकंजे में आरोपी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 17, 2026 at 8:47 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हजारीबागः जिला में इन दिनों नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस विशेष अभियान चला रही है. जब भी पुलिस को सूचना मिल रही है तो सूचना का सत्यापन कर कार्रवाई भी हो रही है. हजारीबाग पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

झारखंड के हजारीबाग जिला में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये कार्रवाई जिला के कटकमदाग, लोहसिंघना और इचाक थाना क्षेत्रों में की गई, जहां से ब्राउन शुगर और गांजा भारी मात्रा में बरामद किया गया.

जानकारी देते हजारीबाग एएसपी (ETV Bharat)

हजारीबाग एएसपी अमित कुमार ने बताया कि 16 फरवरी को कटकमदाग थाना क्षेत्र के सुल्ताना गांव में डीपू के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर छापेमारी की गई. पुलिस बल को देखते ही कुछ आरोपी भागने लगे लेकिन पीछा कर उनको पकड़ लिया गया. पूछताछ में नशीले पदार्थों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आने पर आगे की कार्रवाई करते हुए कई और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

कटकमदाग थाना क्षेत्र से लगभग 111.72 ग्राम ब्राउन शुगर, 17,160 रुपये नकद, 7 मोबाइल फोन, 2 मोटरसाइकिल, 1 स्कॉर्पियो वाहन तथा नशीले पदार्थ तौलने की मशीनें बरामद की गईं. लोहसिंघना थाना क्षेत्र से करीब 17 ग्राम ब्राउन शुगर, लगभग 2 किलोग्राम गांजा और 47 हजार रुपये नकद बरामद हुए. वहीं इचाक थाना क्षेत्र से भी ब्राउन शुगर और मोटरसाइकिल जब्त की गई. सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- ऑपरेशन ‘NARCOS’ के तहत आरपीएफ रांची की बड़ी कार्रवाई, 18 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें- पलामू में पकड़ा गया गांजा तस्करी का नेटवर्क, तीन महिला समेत चार गिरफ्तार, आपस में हैं सभी रिश्तेदार

इसे भी पढ़ें- नारियल की आड़ में तस्करी का भंडाफोड़, वन विभाग की सतर्कता से लाखों का गांजा बरामद