बिहार में मोमोज खिलाकर दुष्कर्म.. वीडियो वायरल होने के बाद रेहान अंसारी को ढूंढ रही पुलिस
गया जिले में कई लड़कियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. एक नाबालिक लड़के भाई के द्वारा केस दर्ज के बाद खुलासा हुआ.

Published : June 30, 2026 at 3:45 PM IST
गया: बिहार के गया में एक शर्मनाक मामला सामने आया है. बांके बाजार थाना में एक नाबालिक लड़की के भाई ने एक युवक पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है. इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन जुट गयी है. युवक पर आरोप है कि उसने उसकी के अलावे कई लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है.
मोमोज खिलाकर घटना को अंजाम: आरोपी की पहचान दुखन अंसारी के पुत्र रेहान अंसारी के रूप में हुई है, जो बांके बाजार में मोमोज की दुकान चलाता था. युवक पर आरोप है कि वह दुकान पर आने वाली युवतियों को अपना निशाना बनाता था. मोमोज खिलाने को लेकर लड़कियों को लोभ देता था और फिर अपने जाल में फंसा कर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम देता था.
पहाड़ी पर करता था घिनौना काम: पुलिस के अनुसार जो आरोप लगाए गए हैं, उस अनुसार दर्जनों लड़कियों के साथ उसने शर्मनाक घटना को अंजाम दिया. युवक लड़कियों को बांके बाजार बाबा धाम पहाड़ियों पर ले जाता था. कई बार स्थानीय युवकों ने रेहान अंसारी को आपत्तिजनक हालत में पहाड़ी पर देखा है.
ब्लैकमेल करने का आरोप: दुष्कर्म के बाद लड़कियों को ब्लैकमेल करता था और उनके घर पर वीडियो कॉल पर बातें करते हुए आपत्तिजनक वीडियो बनवाता था. वह इतना शातिर है कि वह कई लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए वीडियो बनाता था. इन वीडियो को वह बाद में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डालता था.
जांच के दायरे में कई मामले: पुलिस इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि इस मामले में और कितने लोग प्रभावित हुए हैं. जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने कई लोगों को प्रताड़ित किया है. उनके निजी डेटा का गलत इस्तेमाल किया है. पुलिस उन सभी डिजिटल साक्ष्यों को एकत्रित कर रही है जो आरोपी ने सोशल मीडिया पर प्रसारित किए थे.
पुलिस कर रही छापेमारी: मामला उजागर होने के बाद से ही आरोपी फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. स्थानीय स्तर पर साक्ष्य जुटाने के लिए तकनीकी सेल की भी मदद ली जा रही है. आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है ताकि उसे जल्द कानून के शिकंजे में लाया जा सके.
"मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने एक नाबालिक लड़की के भाई द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया है. जांच टीम ने घटना स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाए हैं जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. जल्द ही रेहान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा." -पवन कुमार, थानाध्यक्ष, बांके बाजार, गया
क्षेत्र में शांति की अपील: सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित होने के बाद क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे कानून को अपने हाथ में न लें और किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री को साझा न करें. पुलिस ने मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.
ये भी पढ़ें:

