ETV Bharat / state

मोहन यादव के काफिले से नदारद हुईं स्पेशल कारें, पीएम मोदी के इशारे का इंस्टेंट असर

मुख्यमंत्री ने खुद कम की काफिले से गाड़ियां, दौरे में नहीं होगी वाहन रैली, मंत्री भी कम से कम गाड़ियों का करेंगे इस्तेमाल

MODI EFFECT ON VIP CARCADE
पीएम मोदी की अपील का असर (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : May 12, 2026 at 10:44 PM IST

|

Updated : May 13, 2026 at 12:23 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर तेजी से देखने मिल रहा है. अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी पीएम की कम ईंधन खपत वाली अपील पर तुरंत एक्शन लिया है. सीएम ने बड़ा फैसला लिया है कि उनके काफिले में अब कम के कम और केवल जरूरी गाड़ियां ही होंगी. साथ ही, उनके दौरे पर किसी तरह की कोई वाहन रैली भी नहीं होगी. मुख्यमंत्री के इस फैसले की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ भी हो रही है.

मंत्रियों से भी कम वाहन इस्तेमाल करने की अपील

मुख्यमंत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा, '' आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर मध्यप्रदेश राष्ट्रहित में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए संकल्पित है. आगामी आदेश तक मेरे कारकेड में सुरक्षा की दृष्टि से न्यूनतम वाहन होंगे और भ्रमण के दौरान कोई वाहन रैली नहीं होगी. सभी मंत्रीगण भी यात्रा के समय न्यूनतम वाहनों का उपयोग करेंगे. साथ ही, नवनियुक्त निगम-मंडल पदाधिकारी सादगी से कार्यभार ग्रहण करेंगे.''

MODI EFFECT ON VIP CARCADE MP
मुख्यमंत्री ने खुद कम की काफिले से गाड़ियां, दौरे में नहीं होगी वाहन रैली (Etv Bharat)

सीएम ने आगे कहा, '' प्रदेशवासियों से भी आग्रह है कि वे सार्वजनिक परिवहन को अपनाएं. राष्ट्रहित सर्वोपरि है.''

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गई अपील को मध्यप्रदेश में पूरी गंभीरता के साथ अमल में लाया जाएगा.

MODI EFFECT ON VIP CARCADE
राज्य शासन ने जारी किए निर्देश (Etv Bharat)

राज्य शासन ने जारी किए निर्देश

वीआईपी काफिलों को लेकर अब राज्य शासन ने भी निर्देश जारी कर दिए हैं. इन निर्देशों के मुताबिक-

  • आगामी आदेश तक मुख्यमंत्री के काफिले में 13 वीआईपी वाहनों की जगह केवल 8 जरूरी वाहन रहेंगे.
  • मुख्यमंत्री के भ्रमण या अन्य जिलों में दौरे के दौरान कोई भी वाहन रैली आयोजित नहीं की जाएगी.
  • सरकार के सभी मंत्री अपनी यात्रा या दौरे में कम से कम वाहनों का प्रयोग करेंगे.
  • नव नियुक्त निगम-मंडल के पदाधिकारी सादगी से कार्यभार ग्रहण करें और कोई वाहन रैली इसमें नहीं रहेगी.

जेड प्लस सुरक्षा के साथ केवल 8 वाहन होंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अबतक "जेड प्लस" (Z+) सुरक्षा श्रेणी के कारण कारकेड में वार्नर, ​पायलट, मीडिया कार, ​एस्कॉर्ट E-3 (लोकल रिंग राउण्ड), ​काउन्टर एसेविट व्हीकल , एस्कॉर्ट-1 (E-1), ​व्ही.आई.पी./बी.आर.कार. ​एस्कॉर्ट-2 (E-2), ​एस्कॉर्ट- (E-4) (लोकल रिंग राउण्ड), ​स्पेयर, ​पार्टी कार + 2, ​एम्बुलेन्स, ​टेल कार प्राप्त हैं.लेकिन मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर भोपाल में स्थानीय भ्रमण के दौरान अब कारकेड में 8 वाहन ही होंगे.

यह भी पढ़ें-

बरगी क्रूज हादसे में पर्यटन विभाग पर लापरवाही के गंभीर आरोप, न्यायिक आयोग खोलेगा एक-एक अधिकारी की कुंडली

Last Updated : May 13, 2026 at 12:23 PM IST