ETV Bharat / state

PM मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम में रामपुर के दो युवाओं का जिक्र; जानें क्या है इसकी वजह

प्रधानमंत्री ने रामपुर के आकाश और रोहन नाम के दोनों दोस्तों के प्रयासों की सराहना है.

'मन की बात' कार्यक्रम में रामपुर के दो युवाओं का जिक्र.
'मन की बात' कार्यक्रम में रामपुर के दो युवाओं का जिक्र. (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 31, 2026 at 8:11 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रामपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में रामपुर के दो युवाओं का नाम लिया है. पटवाई गांव के दो युवाओं ने स्वच्छता के लिए जो प्रयास किए हैं, पीएम मोदी ने उसकी सराहना की है.

प्रधानमंत्री ने आकाश और रोहन नाम के इन दोनों दोस्तों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कैसे दो युवाओं की छोटी सी पहल आज एक बड़े स्वच्छता अभियान का रूप ले चुकी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्वच्छता की सबसे बड़ी खूबी यही है कि जब किसी जगह को स्वच्छ रखने का संकल्प वहां के लोगों का अपना संकल्प बन जाता है, तो बदलाव केवल साफ-सफाई तक सीमित नहीं रहता. उस जगह की पूरी पहचान ही बदल जाती है.

'मन की बात' कार्यक्रम. (Video Credit: Mann Ki Baat Program)

प्रधानमंत्री ने रामपुर के पटवाई का उदाहरण देते हुए बताया कि आकाश और रोहन ने अपने आसपास के इलाके में गंदगी देखी तो उन्होंने खुद सफाई का बीड़ा उठाया. दोनों दोस्तों ने कचरे के बैग उठाए और सफाई अभियान शुरू कर दिया.

धीरे-धीरे उनके इस अभियान से क्षेत्र के दूसरे युवा भी जुड़ने लगे. देखते ही देखते एक टीम तैयार हो गई, जिसका नाम रखा गया ‘क्लीनअप पटवाई’. यह टीम अब तक चार गंगा घाटों की सफाई कर चुकी है और एक टन से अधिक प्लास्टिक कचरा हटा चुकी है.

इसके अलावा युवाओं ने कई तालाबों और सार्वजनिक स्थानों की भी सफाई की है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में स्वच्छता के लिए हो रहे ऐसे प्रयास समाज को लगातार प्रेरणा देते हैं.

उन्होंने स्वच्छता के साथ जनभागीदारी को भी बेहद महत्वपूर्ण बताया. रामपुर के पटवाई निवासी आकाश और रोहन की यह पहल अब प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ तक पहुंच चुकी है. इन युवाओं की मेहनत निश्चित रूप से रामपुर के साथ-साथ पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है.

यह भी पढ़ें: नेपाल बाढ़ त्रासदी: गंडक नदी से मिले नेपाल बाढ़ पीड़ितों के 4 शव, पोस्टमार्टम के बाद नेपाल पुलिस को सुपुर्द