ETV Bharat / state

अजमेर में पीएम मोदी की सभा आज, घर से निकलने से पहले पढ़ ले ट्रैफिक अपडेट

पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि सभा में आने–जाने वाले वाहनों के लिए हाईवे के आसपास पार्किंग स्थल बनाए गए हैं.

Preparations underway for PM Modi's rally
अजमेर में पीएम मोदी की सभा (ETV Bharat Ajmer)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 26, 2026 at 8:20 PM IST

|

Updated : February 28, 2026 at 8:16 AM IST

6 Min Read
Choose ETV Bharat

अजमेर/जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी की शनिवार को अजमेर के कायड़ विश्रामस्थली में आयोजित भव्य जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है. पार्टी का दावा है कि 3 लाख से अधिक लोग सभा में शामिल होंगे. केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी प्रदेश को बड़ी सौगात देंगे और युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे. पीएम मोदी आज अजमेर में शहरी विकास, राष्ट्रीय राजमार्ग, पेयजल परियोजनाएं, ऊर्जा ग्रिड, औद्योगिक क्षेत्र, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे. अजमेर में शिलान्यास और लोकार्पण के साथ-साथ 'रोजगार उत्सव' में युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनके सपनों को नई उड़ान दी जाएगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभा के मद्देनजर अजमेर के कायड़ इलाके में यातायात का भारी दबाव रहने की संभावना है. ऐसे में पुलिस मुख्यालय ने एक एडवाइजरी जारी कर भारी वाहनों को इस क्षेत्र से नहीं गुजरने और वैकल्पिक मार्गों जा इस्तेमाल करने की अपील की है. एडीजी (कानून-व्यवस्था) वीके सिंह ने बताया कि 28 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक किशनगढ़–गेगल-कायड़- ब्यावर मार्ग और किशनगढ़- गेगल-कायड़- अजमेर मार्ग के आसपास यातायात दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने भारी वाहन चालकों को इस मार्ग से न गुजरने व वैकल्पिक मार्ग अपनाने की एडवाइजरी जारी की है.

अजमेर आने वाले सड़क मार्ग का रूट प्लान, देखें वीडियो (ETV Bharat Ajmer)

पढ़ें: अजमेर में पीएम मोदी की रैली की तैयारियां: मदन राठौड़ बोले- पीएम का आना राजस्थान के लिए वरदान

सुगम यातायात संचालक के इंतजाम : आमजन की सुविधा और सुगम यातायात संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस ने जरूरी इंतजाम भी किए हैं. उन्होंने बताया कि भारी वाहनों (ट्रक, ट्रेलर और अन्य मालवाहक वाहन) के चालकों को सलाह दी गई है कि वे 28 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक किशनगढ़–गेगल-कायड़-ब्यावर एवं किशनगढ़–गेगल-कायड़- अजमेर मार्ग पर कायड़ और गेगल टोल के रास्ते से गुजरने से परहेज करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें. संबंधित जिलों की पुलिस को डायवर्जन प्लान प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं.

पूर्व योजना बनाकर यात्रा की अपील : एडीजी वीके सिंह ने कहा कि इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि वाहन चालक पूर्व योजना बनाकर यात्रा करें और अनावश्यक असुविधा से बच सकें. पुलिस प्रशासन ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें. ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन कर सहयोग करें व निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें. जिससे सभी के लिए सुरक्षित एवं सुचारू आवागमन सुनिश्चित हो सके.

पीएम नरेंद्र मोदी की 28 फरवरी को अजमेर के कायड विश्रामस्थली में सभा होने जा रही है. इस सभा को लेकर पूरा प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है. सीएम भजनलाल शर्मा भी लगातार प्रशासनिक तैयारियां की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. सीएम शर्मा के निर्देश के ही अनुरूप ही पीएम मोदी की सभा के लिए यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जा रहा है. पुलिस ने अजमेर आने वाले सड़क मार्ग का रूट प्लान तैयार किया है. ताकि सभा में आने वाले लोगों के साथ साथ अजमेर में जाम से कोई परेशानी ना हो. वहीं अजमेर की ओर आने वाले भारी वाहनों के डायवर्जन की रूपरेखा भी तैयार कर ली है, जो आमजन के लिए पुलिस ने जारी की है.

Police officer giving information about the route plan
रूट प्लान की जानकारी देते पुलिस अधिकारी (ETV Bharat Ajmer)

पढ़ें: पीएम मोदी की अजमेर में सभा कल, भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस

अजमेर पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि सभा में आने–जाने वाले वाहनों के लिए हाईवे के आसपास पार्किंग स्थल बनाए गए हैं. यहां 10 हजार से भी अधिक वाहन खड़े किए जा सकते हैं. उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि 28 फरवरी को अनावश्यक रूप से हाईवे का उपयोग ना करें और व्यवस्थाओं को बनाए रखने में पुलिस की मदद करें. एसपी ने बताया कि कायड़ विश्राम स्थली में 28 फरवरी को अजमेर आने वाले वाहन अलग–अलग मार्ग से आएंगे. ऐसे में उन्हें कोई परेशानी ना हो, उसके लिए रूट मैप तैयार किया गया है. वहीं भारी वाहनों के कारण परेशानी ना हो, इसलिए 28 फरवरी को सुबह 6 बजे से निर्धारित स्थान से उन्हें डायवर्ट कर दिया जाएगा. पुलिस ने भारी वाहनों के डायवर्जन का प्लान तैयार कर जारी किया गया है.

पढ़ें: PM Modi Rajasthan Tour: 28 को अजमेर में पीएम मोदी की सभा, सीएम ने पुष्कर में धीरेंद्र शास्त्री का लिया आशीर्वाद

अजमेर आने वाले भारी वाहनों का 28 फरवरी को सुबह 6 बजे ऐसे रहेगा डायवर्जन:

  • नसीराबाद जयपुर बाइपास तिराहे से जयपुर रोड पर सुबह 6 बजे से भीलवाड़ा और ब्यावर रोड से अजमेर आने वाले भारी वाहनों का डायवर्सन नसीराबाद बाइपास दिलवाड़ी पुलिया से श्रीनगर जयपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा.
  • ब्यावर रोड से अजमेर–जयपुर रोड की तरफ आने वाले भारी वाहनों को मांगलियावास से नसीराबाद रोड होते हुए जयपुर की ओर डायवर्जन सुबह 6 बजे कर दिया जाएगा. यह डायवर्जन मांगलियावास तिराहे से नसीराबाद रोड पर होगा.
  • जयपुर रोड से अजमेर ब्यावर रोड की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को किशनगढ़ बाइपास से श्रीनगर, नसीराबाद बाइपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा. डायवर्जन किशनगढ़–जयपुर–अजमेर बाइपास तिराहे से नसीराबाद भीलवाड़ा रोड पर होगा.
  • मेगा हाईवे रूपनगढ़ रोड से अजमेर ब्यावर रोड की तरफ आने वाले भारी वाहनों को मकराना चौराहा से नसीराबाद बाइपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा. यह डायवर्जन मकराना तिराहे से जयपुर रोड पर होगा.
  • परबतसर से किशनगढ़ की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को रूपनगढ़ तिराहे से नरेना जयपुर की तरफ भेजा जाएगा. यह डायवर्जन रुपनगढ़ से नरेना, जयपुर रोड पर होगा.
  • नागौर रोड से जयपुर रोड की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को थावला तिराहा से हरसौरा, भकरी, बाजवास, परबतसर होते हुए रोपण गढ़ की ओर भेजा जाएगा. यह डायवर्जन थांवला तिराहे से जयपुर रोड पर होगा.
  • अजमेर शहर से जयपुर रोड की तरफ जाने वाले चार पहिया वाहनों को घुघरा गांव से लाडपुरा रोड भेजे जाएंगे. यहां डायवर्जन घुघरा गांव लाडपुरा तिराहे से होगा.
  • अजमेर शहर और ब्यावर रोड से जयपुर रोड की तरफ आने वाले भारी वाहनों को ब्यावर रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा. यह डायवर्जन लाडपुरा तिराहे से अजमेर बाइपास की ओर होगा.

यहीं रोक दिए जाएंगे वाहन: नागौर रोड से कायड़ विश्राम स्थली की ओर हाईवे कट और सहारा पार्किंग से आगे सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा. एसपी वंदिता राणा ने विश्राम स्थली में सुरक्षा का जायजा भी लिया.

Last Updated : February 28, 2026 at 8:16 AM IST