ETV Bharat / state

पीएम मोदी ने किया था पन्ना के अजयगढ़ किले का जिक्र, 6 करोड़ के बजट के बावजूद नहीं बनी सड़क

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने पन्ना के अजयगढ़ किले की तारीफ में पढ़े थे कसीदे, किले तक नहीं पहुंच मार्ग,नहीं बनी सड़क.

PM MODI AJAYGARH FORT PANNA
पीएम मोदी ने मन की बात में किया था पन्ना के अजयगढ़ किले का जिक्र (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : January 9, 2026 at 10:25 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पन्ना: मध्य प्रदेश में ऐतिहासिक और प्राकृतिक संरचनाएं बहुसंख्यक रूप में मौजूद हैं. प्रदेश के ज्यादातर जिलों में एक से बढ़कर एक महल और किले बने हुए हैं. इनमें से एक अजयगढ़ किला है, जिसका जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में किया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि बुंदेलखंड में ऐसे कई प्राचीन किले हैं, जिनमें ईंट और पत्थर का इस्तेमाल नहीं हुआ है. इनमें ग्वालियर, झांसी, अजयगढ़, दतिया के किले हैं. यह हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं. मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं आप सभी इन किलों की यात्रा करें, अपने इतिहास के बारे में जानें और गौरव महसूस करें.

नहीं बन सका अजयगढ़ किला मार्ग

देश की जनता से भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पन्ना का अजयगढ़ किला घूमने के लिए आह्वान कर दिया है, लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि पन्ना के अधिकारियों की उदासीनता के चलते अजयगढ़ किले तक पहुंच मार्ग अभी तक नहीं बन पाया है. जबकि अजयगढ़ किले तक पहुंच मार्ग बनवाने के लिए 6 करोड़ रुपए स्वीकृत हो चुके हैं, इसके बावजूद सड़क का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो पाया है. इसके पीछे की वजह है कि अजयगढ़ किला पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन में आता है, जिस कारण सड़क निर्माण की मंजूरी नहीं मिल पा रही है. स्थानीय लोगों और जानकारों का यह दावा है.

पर्यटकों के पहुंचने के लिए नहीं है सड़क (ETV Bharat)

दुर्गम रास्ते से पहुंचते पर्यटक

पन्ना में विंध्याचल की पहाड़ियों पर एक विशालकाय किला स्थित है, जो अजयगढ़ के किला के नाम से देश दुनिया में फेमस है. इस किले तक पहुंचने के लिए कोई सुगम रास्ता नहीं है, कच्चे पहाड़ी नुमा रास्ते से होकर जाना पड़ता है, जो काफी दुर्गम है. यहां पर पर्यटक बड़ी मुश्किल से पहुंच पाते हैं. स्थानीय लोग इस किले को अजय पाल के नाम से जानते हैं. इस किले को चंदेल शासकों द्वारा 13वीं शताब्दी में बनाया गया था.

Ajaygarh Fort falling into ruin
खंडहर हो रहा अजयगढ़ किला (ETV Bharat)

'परमिशन न मिलने से अधूरी पड़ी सड़क'

नगर परिषद के सीएमओ बृजेंद्र तिवारी ने बताया, "इस रोड के निर्माण के लिए 2023-24 में 6 करोड़ का बजट नगर परिषद को प्राप्त हो चुका है. जिसका परिषद द्वारा टेंडर भी करवा लिया गया है, लेकिन कुछ प्रतिशत मार्ग पर रोड का निर्माण करवाया गया है. आगे का रोड बनाने के लिए मंजूरी नहीं मिल पा रही है. क्योंकि आगे का रास्ता पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन से होकर गुजरता है. परमिशन का इंतजार करते-करते लगभग 2 साल हो गए हैं, लेकिन अनुमति नहीं मिली है. पैसा यूं ही पड़ा है."

'जल्द बनवाई जाएगी स्थाई रोड'

अजयगढ़ किले में हर साल मकर संक्रांति पर बड़ा मेला लगता है. कलेक्टर उषा परमार ने बताया,"इन दिनों मकर संक्रांति पर लगने वाले मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही है. इसके लिए अस्थाई रोड की व्यवस्था करवाई जा रही है. मेले के बाद यहां पर स्थाई रूप से रोड बनवाने के लिए कार्य किया जाएगा. रोड बनाने में बाधा बन रही समस्याओं को पन्ना टाइगर रिजर्व के साथ बातचीत करके सुलझाया जाएगा.