ETV Bharat / state

कांस्टेबल का हाथ पकड़ बोले पीएम मोदी, 'क्यों भाग रहे हो? पुलिस के सिपाही हो, डरना नहीं है...'

पिंटाराम गरासिया झीलों की नगरी उदयपुर के रहने वाले हैं और इस साल उनका कांस्टेबल के रूप में चयन हुआ है.

PM Modi speaking with a constable
कांस्टेबल से बात करते पीएम मोदी (ETV Bharat Barmer)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : July 4, 2026 at 6:51 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बालोतरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे. यहां रिफाइनरी में पीएम मोदी की सभा के दौरान एक ऐसा वाक्य हुआ, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. उद्घाटन कार्यक्रम में पीएम मोदी मंच पर विभिन्न सेवाओ में नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर रहे थे.

इस दौरान नियुक्ति पत्र देते समय एक नवचयनित पुलिस कांस्टेबल पिंटाराम गरासिया पीएम मोदी से घबराहट में नियुक्ति पत्र लेकर तुरंत वापस जाने का प्रयास करने लगा. इस पर पीएम मोदी ने उसे रोकते हुए उसका हाथ पकड़ लिया. इसके बाद पीएम मोदी ने कांस्टेबल पिंटाराम गरासिया से धैर्यपूर्वक बातचीत की और अंत में उसकी पीठ थपथपाई. इस घटनाक्रम को देखकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों में भी उत्साह देखने को मिला. कार्यक्रम के दौरान पीएम ने करीब चार-पांच युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया.

पीएम मोदी ने कांस्टेबल से कही ये बात, देखें वीडियो (ETV Bharat Barmer)

पढ़ें: WATCH: सीएम ने ली सड़क किनारे चाय की चुस्कियां, क्यूआर कोड से किया पेमेंट

मंच पर पीएम मोदी ने नवचयनित पुलिस कांस्टेबल पिंटाराम गरासिया से क्या कुछ बात की. इसको लेकर खुद कांस्टेबल पिंटाराम ने जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार मंच पर जब हम किसी बड़े अधिकारी से मिलने जाते हैं. कही न कही मन में घबराहट हो जाती है. उन्होंने बताया कि नियुक्ति पत्र मिलने के बाद जा रहा था. मोदी जी ने वापस हाथ पकड़कर बोला कि - क्यों भाग रहे हो, राजस्थान पुलिस के सिपाही हो, डरना नहीं है और आगे भी तैयारी करते रहो. इस प्रकार पीएम मोदी ने नवचयनित कांस्टेबल की हौसला अफजाई की.

Constable Pintaram Garasiya
कांस्टेबल पिंटाराम गरासिया (ETV Bharat Barmer)

पढ़ें: देश को मिली पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, पचपदरा में PM मोदी बोले- सबसे बड़े संकट पर भारत के प्रयास पड़े भारी

झीलों की नगरी उदयपुर निवासी पिंटाराम गरासिया ने बताया कि कक्षा 12 पास करने के दो साल बाद ही पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 में चयनित हो गया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से नियुक्त पत्र मिलना बड़े गर्व की बात है. पीएम मोदी के हाथों से नियुक्ति पत्र पाने वाले नव चयनित अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल देखा गया.