ETV Bharat / state

पीएम आवास योजना में घर समय पर बनवाना पड़ा महंगा, हितग्राही ने रोजगार सहायक पर किया हमला

बस्तर में पीएम आवास योजना से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Mandwa Gram Panchayat of Bastar
बस्तर का ग्राम पंचायत मंडवा (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 27, 2026 at 8:04 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार आने के बाद तेज गति से पीएम आवास योजना के तहत कार्य किए जा रहे हैं. बस्तर में पीएम आवास योजना को लेकर भी कार्य काफी तेज गति से चलने का दावा जिला प्रशासन की तरफ से किया जा रहा है. इस बीच बस्तर जिले के ग्राम पंचायत मंडवा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. पीएम आवास योजना में घर समय पर बनवाने की बात से एक हितग्राही नाराज हो गया. उसने इस बात पर रोजगार सहायक पर जानलेवा हमला कर दिया. जिससे वह अस्पताल में भर्ती है.

रोजगार सहायक पर हमला

बस्तर के ग्राम मंडवा में रोजगार सहायक को सरकारी प्रधानमंत्री आवास समय पर हितग्राही से बनवाना भारी पड़ गया है. रोजगार सहायक के ऊपर हितग्राही ने धारदार हथियार से हमला कर दिया है. हमलें में रोजगार सहायक को शरीर में गंभीर चोटें लगी है. घायल अवस्था में रोजगार सहायक को डिमरापाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज जारी है.

पंचायत ऑफिस में घुसकर हमला

मिली जानकारी के अनुसार तोकापाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत मंडवा में प्रधानमंत्री आवास विभिन्न हितग्राहियों को स्वीकृत हुई है. जिसका निर्माण कार्य जारी है. कामों को समय पर पूर्ण करवाने रोजगार सहायक ग्राम पंचायत में जुटा हुआ था. शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे रोजगार सहायक जगदीश कश्यप ग्राम पंचायत में अपना कर रहा था. इसी दौरान आवास हितग्राही सुखराम अचानक धारदार हथियार लेकर पंचायत में घुस गया. उसके बाद उसने रोजगार सहायक के ऊपर हमला कर दिया.

रोजगार सहायक पर धारदार हथियार से हमला करने की जानकारी मिली है. पुलिस की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई है. जिस पर आगे जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी-थाना प्रभारी, कोड़ेनार

हमले की वजह से रोजगार सहायक को सिर, कमर और पैर में गंभीर चोटें आई. घायल अवस्था में रोजगार सहायक डिमरापाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि घायल रोजगार सहायक की स्थिति खतरे से बाहर है.

दुर्ग में हत्या के मुख्य आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर बना रखी थी होटल

साईं मंदिर में लूट का अब तक सुराग नहीं, सोने और चांदी समेत डीवीआर ले गए हैं लुटेरे

रेलवे ठेका कंपनी के स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान