ETV Bharat / state

पीएम के सलाहकार ने मुनीडीह सीबीएम परियोजना का लिया जायजा, गैस उत्पादन बढ़ाने की संभावनाओं पर फोकस

धनबाद में पीएम सलाहकार तरुण कपूर ने मुनीडीह कोल बेड मीथेन ब्लॉक-1 परियोजना का निरीक्षण किया. नरेंद्र निषाद की रिपोर्ट.

PM Advisor Tarun Kapoor inspected Munidih Coal Bed Methane Block 1 project in Dhanbad
पीएम के सलाहकार द्वारा कोल बेड मीथेन ब्लॉक-1 परियोजना का निरीक्षण (धनबाद) (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : August 31, 2026 at 9:43 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

धनबादः प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन पुटकी के मुनीडीह पहुंचे. यहां उन्होंने कोल बेड मीथेन यानी CBM ब्लॉक-1 परियोजना का निरीक्षण किया.

इस दौरान परियोजना में गैस उत्पादन की मौजूदा स्थिति, तकनीकी व्यवस्थाओं और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल, वेस्ट झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक विजय कुमार समेत कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

PM Advisor Tarun Kapoor inspected Munidih Coal Bed Methane Block 1 project in Dhanbad
CBM परियोजना का जायजा लेते पीएम सलाहकार समेत अन्य (ETV Bharat)

मुनीडीह पहुंचने के बाद तरुण कपूर ने सबसे पहले सीबीएम परियोजना की तकनीकी व्यवस्था को समझा. अधिकारियों ने उन्हें गैस उत्पादन की वर्तमान स्थिति, परियोजना में इस्तेमाल हो रही तकनीक और उत्पादन क्षमता बढ़ाने की संभावनाओं से अवगत कराया. परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने गैस के निष्कर्षण से लेकर उसके उपयोग तक की पूरी प्रक्रिया की जानकारी भी दी.

जानकारी देते पीएम सलाहकार तरुण कपूर (ETV Bharat)

इसके बाद प्रधानमंत्री के सलाहकार ने मुनीडीह खदान का भी निरीक्षण किया. बताया गया कि बीसीसीएल सीएमडी मनोज अग्रवाल के साथ वे डोली के जरिए भूमिगत खदान में पहुंचे और अंदर चल रहे कार्यों का जायजा लिया. भूमिगत क्षेत्र में उन्होंने उत्पादन व्यवस्था के साथ सुरक्षा इंतजामों की भी जानकारी ली. अधिकारियों ने खदान के भीतर की परिस्थितियों, तकनीकी चुनौतियों और सुरक्षा मानकों को लेकर भी उन्हें जानकारी दी.

PM Advisor Tarun Kapoor inspected Munidih Coal Bed Methane Block 1 project in Dhanbad
कोल बेड मीथेन ब्लॉक-1 परियोजना का निरीक्षण (ETV Bharat)

निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में तरुण कपूर ने सीबीएम गैस को भविष्य के लिए महत्वपूर्ण संसाधन बताया. उन्होंने कहा कि कोल बेड मीथेन का इस्तेमाल केवल औद्योगिक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे सीएनजी (CNG) और घरेलू गैस के विकल्प के तौर पर भी इस्तेमाल किए जाने की संभावना है. उन्होंने बताया कि पहले इस क्षेत्र से जुड़े कार्य पेट्रोलियम विभाग के अधीन आते थे लेकिन अब सीबीएम से संबंधित गतिविधियों की जिम्मेदारी कोल इंडिया द्वारा संभाली जाएगी. ऐसे में आने वाले समय में सीबीएम के उत्पादन और इसके उपयोग के क्षेत्र में विस्तार की संभावनाएं बढ़ सकती है.

इस दौरान मीडिया ने तरुण कपूर से MMDR संशोधन एक्ट से जुड़े मुद्दों को लेकर भी सवाल किया. हालांकि उन्होंने इस विषय पर किसी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

PM Advisor Tarun Kapoor inspected Munidih Coal Bed Methane Block 1 project in Dhanbad
कोल बेड मीथेन ब्लॉक-1 परियोजना का निरीक्षण (ETV Bharat)

तरुण कपूर का मुनीडीह सीबीएम परियोजना का निरीक्षण ऐसे समय में हुआ है, जब कोयला क्षेत्र में वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है. कोयले के साथ निकलने वाली मीथेन गैस को उपयोगी ईंधन के तौर पर विकसित करने की दिशा में मुनीडीह परियोजना अहम मानी जा रही है.

PM Advisor Tarun Kapoor inspected Munidih Coal Bed Methane Block 1 project in Dhanbad
परियोजना की जानकारी लेते पीएम सलाहकार (ETV Bharat)

इस दौरे के दौरान परियोजना की मौजूदा स्थिति को समझने के साथ ही भविष्य में गैस उत्पादन बढ़ाने और इसके व्यावसायिक इस्तेमाल की संभावनाओं पर भी फोकस रहा. ऐसे में तरुण कपूर के निरीक्षण को मुनीडीह सीबीएम परियोजना के आगे के विस्तार और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- पीएम के सलाहकार तरुण कपूर द्वारा बीसीसीएल के कार्यों की समीक्षा, खदान सुरक्षा और पुनर्वास पर जोर

इसे भी पढ़ें- प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर पहुंचे धनबाद, BCCL और झरिया मास्टर प्लान की करेंगे समीक्षा