गर्मी में फलों से लद जाएंगे बेर और अमरूद के पौधे, बस करना होगा ये छोटा सा काम
बेर और अमरूद के पड़ों की प्रूनिंग करने से उसमें नई कोपलें निकलती हैं. जिसकी वजह से गर्मियों में बेहद अच्छी होती है पैदावार.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : May 25, 2026 at 9:32 AM IST
|Updated : May 25, 2026 at 9:52 AM IST
शहडोल: आदिवासी बहुल जिला शहडोल जंगली एरिया है, और यहां बेर और अमरूद की बहुत अच्छी क्वालिटी पाई जाती है. कई किसान इसकी खेती भी करते हैं. फिलहाल पूरे देश सहित मध्य प्रदेश में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. अगर आप बेर और अमरूद की खेती करते हैं तो इन पेड़ों के प्रूनिंग का ये बेस्ट समय है. गर्मियों में इन फलों का उत्पादन अपने आप बढ़ जाएगा.
प्रोडक्शन बढ़ाने वाला आइडिया
कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर मृगेंद्र सिंह बताते हैं, बेर और अमरूद अपने यहां की बहुत प्रचलित फसलें हैं और यहां इसकी बहुत अच्छी क्वालिटी मिलती है. ये सबसे अच्छा समय है, बेर और अमरूद के प्रूनिंग का. सबसे पहले आप इसकी फिजियोलॉजी को समझिए. बेर और अमरूद में जब प्रूनिंग करते हैं, तो उसमें नई कोपलें निकलती हैं... उसमें फल आते हैं. और जब हम प्रूनिंग करते हैं तो निश्चित रूप से इसमें नई कोपले आएंगी.. नई ब्रांचेस आएंगी, अधिक फ्लॉवरिंग और फ्रूटिंग होगी, इसकी साइंटिफिक वजह है.
कृषि वैज्ञानिक ने बताया प्रूनिंग का बेस्ट समय कब ?

कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर मृगेंद्र सिंह बताते हैं, अमरूद में जब प्रूनिंग करें तो पौधे में कटिंग इस हिसाब से करें, कि हर डाल थोड़ी-थोड़ी छंट जाए. जिससे उसमें नई ब्रांचेस आएंगी. नई ब्रांचेस आएंगी तो उसमें फूल आएंगे... और फल आएंगे. ये एक तरह से पौधों को आराम देना भी है, और साथ ही अधिक बंपर पैदावार की तैयारी भी है. यही बेर में होता है. बेर में हालांकि एक ही बार फल आता है. आप पेड़ में जितनी बार रोलिंग करेंगे उसमें उतनी ज्यादा नई ब्रांचेस आएंगी, और उसमें फूल और फल लगेंगे. ध्यान ये रखना है कि कम से कम हर ब्रांच थोड़ी-थोड़ी कट जाए.

प्रूनिंग के बहाने आप पेड़ों की एक तरह से छटाईं भी कर सकते हैं. जैसे अगर पौधा बहुत ऊंचाई तक जा रहा है, तो आप छंटाई करके पौधा छोटा रख सकते हैं. जिससे उसके रख-रखाव में फायदा होगा, उसमें पेस्टिसाइड इंसेक्टिसाइड का छिड़काव आसानी से कर सकते हैं, आप उसमें फल की तुड़ाई भी कर सकते हैं, देखरेख कर सकते हैं. एक तरह से आप पौधे को आकर भी दे सकते हैं.

