ETV Bharat / state

गाजियाबाद में साले की हत्या की साजिश नाकाम, फायरिंग करने वाला जीजा और उसका दोस्त गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना लोनी पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया.

सिद्धार्थ गौतम, एसीपी लोनी का प्रेस कॉन्फ्रेंस
सिद्धार्थ गौतम, एसीपी लोनी का प्रेस कॉन्फ्रेंस (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : July 5, 2026 at 10:13 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली/गाजियाबाद: गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र से पारिवारिक कलह की एक खौफनाक तस्वीर सामने आई है, जहां पत्नी से चल रहे घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने अपने ही साले की हत्या की साजिश की रच डाली. आरोपी युवक रात के अंधेरे में अपने दोस्त के साथ ससुराल पहुंचा और जान से मारने की नीयत से साले पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. हालांकि, इस हमले में साले की जान बाल-बाल बच गई. वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए लोनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मुख्य आरोपी जीजा और उसके मददगार दोस्त को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के मुताबिक, 4 जुलाई 2026 एक महिला द्वारा तहरीर दी गई थी कि दो अज्ञात बुलेट सवार व्यक्तियों द्वारा घर के बाहर आकर बेटे तुषार पर फायरिंग की गई थी. पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू की. 24 घंटे के भीतर लोनी पुलिस द्वारा विवेक और नवनीत को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं.

गाजियाबाद में साले की हत्या की साजिश नाकाम (ETV Bharat)

"थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर विवेक और नवनीत को गिरफ्तार किया गया है. थाना लोनी पर गिरफ्तार किए गए आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है. पत्नी से विवाद के चलते विवेक ने अपने दोस्त नवनीत के साथ मिलकर साले तुषार की हत्या करने की योजना बनाई थी. गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं. अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है."- सिद्धार्थ गौतम, एसीपी लोनी

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम के मुताबिक, आरोपी विवेक का पत्नी से पारिवारिक विवाद चल रहा था. इसी को लेकर अपने साले तुषार से कहासुनी हो गई थी. इसके बाद उसने अपने दोस्त नवनीत के साथ मिलकर तुषार की हत्या करने का प्लान बनाया. प्लान के मुताबिक, अंधेरा होने के बाद विवेक अपने साथी नवनीत को लेकर लोनी के न्यू विकास नगर स्थित ससुराल पहुंचा. ससुराल पहुंचकर उसने अपने साले पर फायरिंग कर दी. इसके बाद दोनों से मौके से फरार हो गए.

पूछताछ में सामने आया है कि नवनीत 2021 में मेरठ के थाना जानी से हत्या के मोहन में जेल गया था. जेल में नवनीत की मुलाकात नावेद से हुई. जेल से छूटने के बाद नवनीत की नावेद से मुलाकात होती रही. विवेक ने जब नवनीत से पिस्तौल का इंतजाम करने के लिए कहा तब उसने नावेद पिस्टल खरीदी थी.

ये भी पढ़ें:

  1. दिल्ली में टिल्लू ताजपुरिया गैंग का डागू महाराज गिरफ्तार, अलीपुर में की थी ताबड़तोड़ फायरिंग; जानें पूरा मामला
  2. दिल्ली के बवाना में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, संगम विहार में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार