ETV Bharat / state

गढ़वा में सेलिब्रेटी की तरह हुआ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का स्वागत, खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में उत्साह

राज्यव्यापी भ्रमण के दौरान सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी गढ़वा लाया गया.

Syed Mushtaq Ali Trophy in Garhwa
गढ़वा पहुंची सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 6, 2026 at 8:54 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गढ़वा: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने के बाद इस ऐतिहासिक उपलब्धि को पूरे झारखंड में जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ट्रॉफी का राज्यव्यापी भ्रमण कराया जा रहा है. झारखंड के बीस जिलों का भ्रमण पूरा करने के बाद मंगलवार को यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी गढ़वा जिला मुख्यालय पहुंची. यहां ट्रॉफी का भव्य स्वागत किया गया.

ट्रॉफी के मंच पर आते ही जमकर हुई आतिशबाजी

झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के दो वरिष्ठ सदस्य ट्रॉफी लेकर गढ़वा पहुंचे. ट्रॉफी के आगमन पर बिरसा मुंडा पार्क एवं हेलीपेड स्थित नाट्य ऑडिटोरियम मंच पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. इससे पूर्व गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राज माहेश्वरम एवं उनके टीम द्वारा ट्रॉफी का स्वागत किया गया और गाजे-बाजे, आतिशबाजी और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच ट्रॉफी को मंच तक लाया गया.

जानकारी देते डीसी दिनेश यादव (Etv bharat)

गढ़वा में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं

वहीं समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त गढ़वा दिनेश यादव एवं एएसपी (अभियान) राहुल देव बड़ाईक समेत गढ़वा के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे. अतिथियों द्वारा ट्रॉफी को खिलाड़ियों के बीच प्रदर्शित किया गया, जिससे उपस्थित खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला. इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए कहा कि गढ़वा में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और जिला प्रशासन द्वारा खेल आधारभूत संरचना के विकास के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं.

बहुत जल्द गढ़वा जिले में एक सुदृढ़ क्रिकेट मैदान एवं आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा. इस दिशा में प्रशासन द्वारा कार्य प्रारंभ किया जा चुका है: दिनेश यादव, डीसी

उपायुक्त ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल के साथ-साथ पढ़ाई भी उतनी ही आवश्यक है, इसे कभी भी अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए. आज के समय में खेल के क्षेत्र में भी उज्ज्वल भविष्य और अनेक अवसर उपलब्ध हैं. उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें तथा उनकी रुचि के अनुसार सही मार्गदर्शन दें.

ये भी पढ़ें- हजारीबाग में होगा DPL का आयोजन, खेल के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

क्रिकेट के मैदान से बोंडी बीच हमले के पीड़ितों को दी गई श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

टी20 क्रिकेट में तहलका, एक गेंदबाज ने 4 ओवर में झटके 8 विकेट