ETV Bharat / state

ITI में एडमिशन की प्रक्रिया जून महीने से होगी शुरू, आवेदन के लिए पहले से तैयार रखें जरूरी दस्तावेज

हरियाणा में आईटीआई में दाखिले के लिए जून के पहले सप्ताह से शुरू होगी ऑनलाइन प्रक्रिया.

ITI in Haryana Admission
ITI में एडमिशन की प्रक्रिया जून महीने से होगी शुरू (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : May 30, 2026 at 3:50 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हांसीः हरियाणा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी भरी खबर है. सत्र 2026-27 के लिए राजकीय और निजी आईटीआई संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया जून माह के प्रथम सप्ताह से शुरू की जाएगी. आईटीआई में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को समय रहते अपने सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने को कहा गया है. ताकि विद्यार्थियों को आवेदन के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो.

आवेदन के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरतः औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार इस बार दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी होगी. जिन भी नए छात्रों को आईटीआई में एडमिशन लेना है, उनके पास प्रवेश के लिए जरूरी दस्तावेजों में 10वीं या 12वीं की मार्कशीट, चरित्र प्रमाण-पत्र 6 माह से अधिक पुराना न हो, आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, सक्रिय ई-मेल आईडी, परिवार पहचान पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, वर्ष 2026 का आय प्रमाण-पत्र और बैंक खाता शामिल हैं.

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में एडमिशन (ETV Bharat)

छात्रवृत्ति के लिए बैंक खाता अनिवार्य रहेगा: प्राचार्य भूप सिंह ने स्पष्ट किया है कि "छात्रवृत्ति के लिए बैंक खाता अनिवार्य रहेगा. हांसी राजकीय आईटीआई के प्राचार्य ने कहा कि आवेदन करते समय दस्तावेजों में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए. इसलिए विद्यार्थी समय रहते सभी जरूरी दस्तावेज तैयार कर लें ताकि पोर्टल शुरू होते ही आसानी से आवेदन किया जा सके."

जिले में 5 राजकीय संस्थान: उन्होंने बताया कि जिले में हांसी, महिला हांसी, प्याऊ माजरा, भकलाना और राखी शाहपुर स्थित 5 राजकीय संस्थानों में विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे. प्राचार्य भूप सिंह ने कहा कि इच्छुक छात्र-छात्राएं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हांसी में संचालित विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश ले सकते हैं. सत्र 2026-27 और 2026-28 के लिए दाखिला प्रक्रिया जून 2026 के प्रथम सप्ताह में शुरू होने की संभावना है.

विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर होगा आवेदनः विभाग की आधिकारिक वेबसाइट itiharyana.gov.in पर जून के पहले सप्ताह में ऑनलाइन आवेदन लिंक सक्रिय किया जाएगा. अभ्यर्थी लिंक खुलने के बाद स्वयं आवेदन कर सकेंगे. विद्यार्थियों की सुविधा के लिए संस्थान स्तर पर हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं.

ये भी पढ़ें-पंजाब यूनिवर्सिटी में BBA-MBA इंटीग्रेटेड कोर्स के एडमिशन शुरू, 23 जून तक करें आवेदन