निजी कंपनियों में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, सुरक्षा गार्ड से लेकर ग्राहक संबंध अधिकारी के पद शामिल
जशपुर में 25 मई को प्लेसमेंट कैंप लगेगा. 110 पदों पर भर्ती होगी.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : May 21, 2026 at 2:21 PM IST
जशपुर: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जशपुर की तरफ से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इस प्लेसमैंट कैंप के माध्यम से निजी क्षेत्र की दो कंपनियां कई नौकरियां ला रही है. दोनों प्राइवेट कंपनियां कुल 110 रिक्त पदों पर भर्ती करेगी.
प्लेसमैंट कैंप की तारीख, समय और जगह
25 मई सोमवार को जशपुर में प्लेसमेंट कैंप लगेगा. सुबह 11 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जशपुर में दो कंपनियां कई पदों पर भर्ती करेगी. इच्छुक उम्मीदवार प्लेसमेंट कैंप में जरूर पहुंचे.
इन दो कंपनियों का प्लेसमैंट कैंप
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्रा. लि. में सीआरई ग्राहक संबंध अधिकारी के 20 पदों पर भर्ती करेगी. इन पदों के लिए महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे. वहीं बॉम्बे सिक्योरिटी गार्ड में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षा गार्ड के 60 एवं सुपरवाइजर के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी.
इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत
रोजगार कार्यालय ने इच्छुक युवाओं से निर्धारित तिथि और समय पर प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित होने की अपील की है. आवेदकों को अपने साथ शैक्षणिक दस्तावेज, उनकी फोटोकॉपी पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और पैन कार्ड अनिवार्य रूप से लाना होगा. यह प्लेसमेंट कैंप जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का अच्छा अवसर माना जा रहा है.

