ETV Bharat / state

पिंजौर किडनैपिंग केस: युवक को लूटकर फेंका, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में लगी गोली

पिंजौर में युवक का अपहरण कर लूटपाट करने वाले बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल हो गए.

Pinjore Kidnapping Case
पिंजौर किडनैपिंग केस (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : June 17, 2026 at 12:23 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पंचकूला: पिंजौर में युवक के अपहरण और लूटपाट के एक मामले में आज बुधवार की सुबह बरवाला इंडस्ट्रियल क्षेत्र के पास पुलिस और अपहर्ताओं के बीच मुठभेड़ हो गई. फरार होने के मकसद से आरोपियों ने टीम पर फायरिंग की लेकिन जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों पैर में गोली लगी.

Pinjore Kidnapping Case
पुलिस मुठभेड़ (ETV Bharat)

दो आरोपी मुठभेड़ में घायल: इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों घायल आरोपियों को काबू कर लिया, जिन्हें उपचार के लिए सेक्टर-6 जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है. आरोपियों की पहचान चरखी दादरी निवासी दीपेश और भिवानी निवासी योगेश के रूप में हुई है. एक आरोपी रोहित गोदारा गैंग से भी जुड़ा होना बताया जा रहा है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी शेष है. पुलिस ने घटनास्थल पर आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल भी बरामद की है.

Pinjore Kidnapping Case
पंचकूला पुलिस मुठभेड़ (ETV Bharat)

नगदी, 12 हजार रुपये और ऑनलाइन भुगतान:दरअसल, इस वारदात की शुरूआत 15 जून की शाम पिंजौर से हुई. पिंजौर निवासी मनजिंदर सिंह का चार युवकों ने एचएमटी क्षेत्र से कथित तौर पर अपहरण किया. फिर आरोपी चाकू की नोक पर उसे स्कॉर्पियो गाड़ी में बिठाकर हाईवे पर घुमाते रहे. इस दौरान आरोपियों ने मनजिंदर से 12 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और ऑनलाइन भुगतान के जरिए पैसे लूटे.

पुलिस मुठभेड़ में दो अपहर्ताओं के पैर में लगी गोली (ETV Bharat)

बरवाला अनाज मंडी के पास गिरा हुए फरार:अपहर्ताओं ने पीड़ित मनजिंदर सिंह के मोबाइल से पेट्रोल भी डलवाया और नकदी भी लूटी. इसके बाद चारों आरोपी मनजिंदर को बरवाला की अनाज मंडी के पास गाड़ी से बाहर फैंक कर फरार हो गए थे. इसके बाद मनजिंदर ने उनके साथ ही वारदात की सूचना पुलिस को दी. इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने शुरू की और मंगलवार देर रात दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया था.

डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह (ETV Bharat)

डीसीपी क्राइम ने दी जानकारी: इस बारे में डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह ने कहा कि, "पंचकूला में आज सुबह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल आरोपी योगेश गैंगस्टर रोहित गौदारा गैंग से जुड़ा बताया गया है. चार आरोपियों ने 15 जून को पिंजौर से मनजिंदर सिंह का अपहरण करके उसके साथ लूटपाट को अंजाम दिया. इस मामले में दो आरोपियों को 15 जून को ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि अन्य दो को आज, पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद काबू किया गया है, जिन्हें इलाज के बाद गिरफ्तार किया जाएगा. गिरफ्तार चारों आरोपियों में से योगेश और दीपेश का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है. दोनों के खिलाफ अपहरण मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हैं. एक आरोपी बारहवीं का छात्र है."

बरवाला में की पुलिस पर फायरिंग:काबू आए दो आरोपियों से पूछताछ और गुप्त सूचना के आधार पर अन्य दो आरोपियों की तलाश में पुलिस जांच टीम आज, बुधवार की सुबह बरवाला पहुंची. इस दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों को देखकर उनकी धरपकड़ करनी चाही तो आरोपियों ने पुलिस पर अचानक फायरिंग कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए. अब पुलिस मामले की आगामी पड़ताल में जुटी है और यह पता लगाने के प्रयास में है कि वारदात में कोई अन्य आरोपी भी शामिल है या नहीं. इसके अलावा आरोपियों से बरामद हथियार वे कहां और किससे लेकर आए थे, इस संबंध में भी पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें: कुरुक्षेत्र में बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद दो बदमाश अरेस्ट