ETV Bharat / state

पीलीभीत में लापता मासूम दो दिन बाद बरामद; बुजुर्ग के साथ आपत्तिजनक वीडियो आया सामने, दुष्कर्म की आशंका

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव में हुई वारदात. गैर समुदाय से जुड़ा है मामला.

पीलीभीत ; लापता मासूम दो दिन बाद बरामद
पीलीभीत ; लापता मासूम दो दिन बाद बरामद (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : June 17, 2026 at 11:06 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पीलीभीत : सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव से दो दिन पहले लापता नौ वर्षीय मासूम बच्ची के बरामद होने के बाद काफी हड़कंप मचा हुआ है. परिजनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जताते हुए सुनगढ़ी थाने में तहरीर दी है. मामला गैर समुदाय के 60 वर्षीय बुजुर्ग से जुड़ा होने के कारण पुलिस अलर्ट मोड में है. बेहोशी की हालत में बच्ची के साथ बुजुर्ग का आपत्तिजनत वीडियो भी सामने आया है.

सुनगढ़ी थानाध्यक्ष नरेश त्यागी ने बताया कि घटना क्षेत्र के गांव की है. यहां रहने वाली महिला ने बताया है कि उसके पति मजदूरी करते हैं. रविवार को उनकी नौ साल की बेटी अपने पिता के साथ भिखारीपुर बाजार गई थी. बाजार में पिता एक दुकान पर थे, तभी बच्ची पास ही एक दुकान पर चप्पल लेने चली गई. इसी दौरान गांव में ही आने-जाने वाला बुजुर्ग बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. काफी देर तक बच्ची के न आने पर खोज शुरू की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला.


बीते मंगलवार को दोपहर में परिजनों को सूचना मिली की बच्ची मिल गई है. बच्ची ने परिजनों को बताया कि बुजुर्ग ने उसे कुछ खाने की चीज दी थी. जिसे खाने के बाद वह बेसुध हो गई थी. वहीं आरोपी बुजुर्ग के गांव के कुछ लोगों ने परिजनों को एक वीडियो दिखाया. जिसमें बुजुर्ग मासूम बच्ची के साथ बेहद आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहा है. यह आक्रोशित परिजन आरोपी की तलाश में पहुंचे, लेकिन वह घर छोड़कर फरार हो चुका था. थानाध्यक्ष नरेश त्यागी ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.