गोरखपुर: EMI पर करिए तीर्थ यात्रा, रामेश्वरम, तिरुपति, सोमनाथ और द्वारिका के दर्शन
आईआरसीटीसी लेकर आया है अद्भुत प्लान, जानिए क्या है ट्रेन का रूट और किराया

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : July 7, 2026 at 6:05 PM IST
गोरखपुर: एक साथ कई ज्योतिर्लिंगों के दर्शन की इच्छा हो और जेब में पैसे कम हो तो भी आपकी यह मुराद पूरी हो सकती है. आईआरसीटीसी एक ऐसी ही योजना लेकर आया है, जो EMI पर आधारित होगी और अधिकतम ₹900 महीने के भुगतान के साथ चार ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के साथ कुछ अन्य पर्यटन स्थलों का भी लुत्फ उठा सकेंगे. यही नहीं, जो पैसा आप भुगतान करेंगे उसमें आपको खाने-पीने, मेडिकल और ठहरने तक की सुविधा उपलब्ध होगी. आईआरसीटीसी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से दक्षिण भारत और 4 ज्योतिर्लिंग के साथ स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा करने का सुनहरा मौका लेकर आया है. मंगलवार को गोरखपुर में आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने प्रेसवार्ता के जरिए अपनी यात्रा का उल्लेख किया, जिसमें सीनियर सिटीजन समेत वह लोग जो ऐसी धार्मिक यात्रा करना चाहते हैं उनके लिए बेहद फायदेमंद और आरामदायक है.
इस यात्रा के संबंध में वी एन शुक्ला, जॉइंट जनरल मैनेजर IRCTC नें बताया कि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अंतर्गत एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है. आईआरसीटीसी को स्टेशनों, ट्रेनों पर खानपान और आतिथ्य सेवाओं को उन्नत करने व पेशेवर बनाने और प्रबंधित करने, घरेलू-अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे की एक विस्तारित शाखा के रूप में स्थापित किया गया है. जिसके द्वारा गोरखपुर रेलवे स्टेशन से "भारत गौरव पर्यटक ट्रेन" द्वारा दक्षिण भारत यात्रा का संचालन किया जा रहा है. जिस यात्रा के मुख्य आर्कषण तिरुपति बालाजी मंदिर (तिरुपति), रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), कन्याकुमारी, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (मरकापुर) होगा.

उन्होंने बताया कि इस यात्रा की शुरुआत के स्टेशन उतरने/चढने के गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या कैंट–सुल्तानपुर-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम-रायबरेली-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल–उरई- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–ललितपुर होंगे. यात्रा 31 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक 11 रात एवं 12 दिन की होगी. जिसमें सुविधायें सेकेंड क्लास एसी, त्रितीय क्लास एसी और स्लीपर क्लास हैं. इसमें नाश्ता एवं दोपहर और रात्रि का शाकाहारी भोजन दिया जाएगा. एसी/ नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण भी इसमें सम्मिलित है. बताया कि इसमें तीन श्रेणी का किराया है, जिसे एकमुश्त और EMI के जरिए भी भरा जा सकता है.
- इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य रु.- 23,560/- प्रति व्यक्ति
- स्टैंडर्ड श्रेणी (3एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य रु.-39,100/- प्रति व्यक्ति
- कम्फर्ट श्रेणी (2एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य रु.-51,760/- प्रति व्यक्ति
उन्होंने बताया कि इसके अलावा इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन लि. (आईआरसीटीसी) द्वारा गोरखपुर रेलवे स्टेशन से "भारत गौरव पर्यटक ट्रेन" द्वारा 4 ज्योतिर्लिंग के साथ स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का यात्रा संचालन भी किया जा रहा है.
इस यात्रा के मुख्य आर्कषण और यात्रा का पड़ाव
महाकालेश्वर ज्योतिलिंग, ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन), द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग (गुजरात), स्टेच्यू ऑफ यूनिटी होंगे. इसके लिए भी उतरने/चढने के स्टेशन गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या कैंट–सुल्तानपुर-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़- प्रयागराज संगम-रायबरेली-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल–उरई-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–ललितपुर होंगे. यह यात्रा 17 अगस्त 2026 से 26 अगस्त 2026 तक 09 रात एवं 10 दिन की होगी. इसमें भी सुविधाएं पूर्व की यात्रा के तरह होंगी. इसमें भी किराए की तीन श्रेणी बनाई गई हैं, जिसमें इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लासं) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू 18,380/- प्रति व्यक्ति होगा.
स्टैंडर्ड श्रेणी (त्रितीय एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य रु. 29,570/- प्रति व्यक्ति, कम्फर्ट श्रेणी (सेकेंड एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज मूल्य रु.-38,870/- प्रति व्यक्ति होगा. इस यात्रा सेवा मे LTC एवं EMI की सुविधा भी उपलब्ध है.
बताया कि उक्त यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से आनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है. अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये नीचे दिये गये मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है:
9236391923, 9236391908, 8287930908, 9236391925, 8303555714, 8287930926, 9415042930
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 'शहजाद भट्टी' गैंग के 2 आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

