कुरुक्षेत्र में ज्योतिसर नहर किनारे बड़ा हादसा, प्लाई से भरी पिकअप गिरी, लोहे की ग्रिल में फंसी कार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ज्योतिसर नहर किनारे सड़क पर गाड़ी खड़ी कर हवन सामाग्री प्रवाहित करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया.

Published : February 11, 2026 at 10:44 PM IST
कुरुक्षेत्र : ज्योतिसर नहर के किनारे सड़क पर गाड़ी खड़ी कर हवन सामग्री प्रवाहित करना एक बड़ा हादसे का कारण बन गया. अचानक बने इस हालात में पीछे से आ रही बाइक, स्विफ्ट कार और पिकअप गाड़ी आपस में टकरा गईं. हालांकि गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई लेकिन तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.
प्रत्यक्षदर्शी ने क्या बताया ? : प्रत्यक्षदर्शी विमल कुमार ने बताया कि नहर किनारे एक कार चालक हवन सामग्री प्रवाहित करने के लिए सड़क किनारे वाहन खड़ा किए हुए था. इसी दौरान पीछे से आ रहा एक बाइक सवार खड़ी गाड़ी से टकराने से बचने के लिए अचानक कट मार गया. बाइक को बचाने के प्रयास में पीछे से आ रही स्विफ्ट कार का संतुलन बिगड़ गया. गाड़ी नहर में गिरने के बाद उन्होंने बाइक से कूद कर पिकअप चालक की जान बचाई है.
कार लोहे की ग्रिल में फंसी : पिकअप गाड़ी चालक मंजीत सिंह ने बताया कि स्विफ्ट के पीछे चल रही उसकी प्लाईवुड से भरी पिकअप गाड़ी भी अनियंत्रित हो गई और स्विफ्ट को साइड से टक्कर मारते हुए नहर में जा गिरी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्विफ्ट कार सड़क किनारे लगी लोहे की ग्रिल तोड़ते हुए उसमें फंस गई. पिकअप गाड़ी में तीन लोग सवार थे, जो बाल-बाल बच गए. बाइक सवार भी इस हादसे में सुरक्षित रहा, हालांकि उसकी बाइक को नुकसान पहुंचा है.
पुलिस ने की अपील : सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे. पुलिस कर्मचारी संदीप ने बताया कि नहर में गिरी पिकअप गाड़ी को बाहर निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद ली जाएगी. यह घटना नहर किनारे धार्मिक सामग्री या अन्य वस्तुएं प्रवाहित करने के दौरान बरती जाने वाली लापरवाही को उजागर करती है. सड़क किनारे वाहन खड़ा कर इस तरह की गतिविधियां न केवल यातायात बाधित करती हैं, बल्कि अन्य राहगीरों के लिए जान का खतरा भी बन सकती हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इस प्रकार की धार्मिक गतिविधियां निर्धारित और सुरक्षित स्थानों पर ही करें, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : विदेशी सब्जी उगाकर हुए मालामाल, आज करोड़ों रुपए कमा रहा हरियाणा का लाल
ये भी पढ़ें : मैजिकल मशरूम से हो रही जादुई कमाई !, सड़ी-गली लकड़ी पर उगने वाले "गैनोडर्मा" से किसान की चमकी किस्मत
ये भी पढ़ें : हवा में उगते आलू, बिना मिट्टी के 10 गुना ज्यादा हो रहा प्रोडक्शन, करनाल में आई नई क्रांति

