ETV Bharat / state

रेवाड़ी में सड़क हादसे में फार्मेसी के छात्र की मौत, बिजली के पोल टकराने से हुआ हादसा

रेवाड़ी में सड़क हादसे में एसजीटी विश्वविद्यालय के एक छात्र की मौत हो गई. पूरा वाक्या सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

Pharmacy student dies in road accident in Rewari
रेवाड़ी में सड़क हादसे में फार्मेसी के छात्र की मौत (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : July 8, 2026 at 2:29 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रेवाड़ी: शहर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान मयंक सोनी के रूप में हुई है, जो एसजीटी विश्वविद्यालय, गुरुग्राम में फार्मेसी की पढ़ाई कर रहे थे. इस हादसे की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ गई.

सुबह 6 बजे बिजली के खंभे से टकराने से हुआ हादसाः जानकारी के अनुसार, मयंक सोनी शहर के भजन का बाग मोहल्ला निवासी नवीन सोनी के पुत्र थे. नवीन सोनी श्री श्याम दीवाना मंडल के संरक्षक हैं. उनका टेंट के सामान का गोदाम झज्जर रोड पर स्थित है. बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे मयंक दोपहिया वाहन से किसी कार्य के लिए झज्जर रोड की ओर जा रहे थे. इसी दौरान उनका वाहन अचानक फिसल गया और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराय.

रेवाड़ी में एसजीटी विश्वविद्यालय छात्र की मौत (ETV Bharat)

मौके पर ही मयंक की मौतः हादसा इतना भीषण था कि मयंक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और परिचित घटनास्थल पर पहुंच गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

क्या बोले थाना प्रभारीः सदर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि "आज डायल 112 से सूचना मिली कि एक स्कूटी सवार बिजली के पोल से टकराकर सड़क पर गिर गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई. सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की जांच जारी है."

ये भी पढ़ें-रेवाड़ी में कैंटर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल