ETV Bharat / state

बिहार में BJP नेता के भाई की संदिग्ध मौत, गला रेता खून से लथपथ मिला शव

वैशाली में बीजेपी नेता के भाई की मौत की सूचना है. हाजीपुर स्थिति आवास में खून से लथपथ शव मिला है.

Businessman Died In Vaishali
वैशाली में बीजेपी नेता के भाई की मौत (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 9, 2026 at 3:25 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

वैशाली: बिहार के हाजीपुर में उस वक्त कोहराम मच गया जब बीजेपी नेता के भाई का शव खून से लथपथ बरामद किया गया. घटना हाजीपुर शहर के नवीन सिनेमा रोड स्थित आवास की है. बुरी तरह गला रेता गया है. यह हत्या है या आत्महत्या पुलिस इसकी जांच कर रही है. मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है.

क्या कहती है पुलिस?: सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे के आसपास नगर थानाध्यक्ष को एक कॉल आया था. परिवार के लोगों ने बताया कि घर के सदस्य राजीव जो एक दवा व्यवसायी हैं, अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाया गया. घटना की जांच की जा रही है.

सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार (ETV Bharat)

"परिजन गला काटकर आत्महत्या की बात कह रहे हैं. हमलोग अलग एंगल से भी जांच कर रहे हैं. आत्महत्या के कारण और अन्य बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है." -सुबोध कुमार, एसडीपीओ

डिप्रेशन में थे राजीव: पुलिस ने बताया कि परिजनों के अनुसार पिछले लंबे समय से राजीव डिप्रेशन में थे. इसको लेकर आईजीआईएमएस में इलाज भी चला था. परिजन बताते हैं कि कई बार खुद को खत्म करने की बात करते रहते थे.

Businessman Died In Vaishali
वैशाली में बीजेपी नेता के भाई की मौत (ETV Bharat)

FSL ने लिया सैंपल: सदर एसडीपीओ ने बताया कि हत्या और आत्महत्या के पहलुओं पर जांच की जा रही है, क्योंकि जिस तरह गला रेता गया है. वह काफी रेयर है. परिजन बता रहे हैं कि जब पत्नी स्कूल चली गई तब राजीव ने खुद का गला रेत कर खुदकुशी कर ली. FSL की टीम घटनास्थल से खून से थपथ कपड़ा, खून के धब्बे का सैंपल जांच के लिये अपने साथ ले गयी.

Businessman Died In Vaishali
वैशाली में बीजेपी नेता के भाई की मौत (ETV Bharat)

बड़ा भाई बीजेपी के नेता: मृतक़ राजीव के बड़े भाई अजित सिंह भाजपा के कद्दावर नेता है, सूचना पर हाजीपुर भाजपा विधायक अवधेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिवार वालों को सांत्वना दी. बहरहाल पुलिस ने मृतक़ के बेटे और अन्य परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: