फागुन मड़ई 2026: मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से मेले का आगाज, 22 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजन
12 दिनों तक चलने वाले धार्मिक उत्सव में हर दिन अलग-अलग पालकी निकाली जाएगी.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : February 22, 2026 at 8:00 AM IST
दंतेवाड़ा: फागुन मड़ई मेले का आज से आगाज हो गया है. बस्तर की आराध्य मां दंतेश्वरी देवी की विशेष पूजा पाठ के बाद मड़ई मेला 2026 का आगाज हुआ. ये मेला 22 फरवरी से 5 मार्च तक चलेगा. इस ऐतिहासिक मेले में लाखों लोग शामिल होते हैं. हर दिन हजारों लोगों की भीड़ पहुंचती है. इस बार भी यहां सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं. मेले के पहले दिन मां की पूजा अर्चना कर कलश की स्थापना की गई. मंदिर परिसर और नगर में 12 दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक उत्सव में हर दिन अलग-अलग पालकी कार्यक्रम एवं पारंपरिक अनुष्ठान के साथ संपन्न कराए जाएंगे.
12 दिनों तक चलेगा फागुन मड़ई
- आज (पंचमी) को प्रथम पालकी निकाली जाएगी.
- 23 फरवरी, सोमवार (षष्टमी) को द्वितीय पालकी के अंतर्गत रात्रि 9 बजे से खोरखुंदनी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.
- 24 फरवरी, मंगलवार (सप्तमी/अष्टमी) को तृतीय पालकी में रात्रि 10 बजे से नाच मांडनी का आयोजन होगा.
- 25 फरवरी, बुधवार (नवमी) को चतुर्थ पालकी के तहत रात्रि 1 बजे से लम्हामार कार्यक्रम संपन्न होगा.
- 26 फरवरी, गुरुवार (दशमी) को पंचम पालकी में रात्रि 2 बजे से कोडरीमार आयोजित किया जाएगा.
- 27 फरवरी, शुक्रवार (एकादशी) को षष्टम पालकी में रात्रि 3 बजे से चितलमार कार्यक्रम होगा.
- 28 फरवरी, शनिवार (द्वादशी) को सप्तम पालकी के अंतर्गत रात्रि 4 बजे से गंवरमार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.
- 1 मार्च, रविवार (त्रयोदशी) को अष्टम पालकी में रात्रि 10 बजे से आंवरामार एवं गारी कार्यक्रम होंगे.
- 2 मार्च, सोमवार (चतुर्दशी) को नवम् पालकी के साथ रात्रि 10 बजे से होलिका दहन किया जाएगा.
- 3 मार्च, मंगलवार (पूर्णिमा) को प्रातः 10 बजे से रंग-भंग एवं पादूका पूजन का आयोजन होगा.
- 4 मार्च, बुधवार (प्रतिपदा) को दोपहर 2 बजे से मेला मड़ई प्रारंभ होगा.
- समापन 5 मार्च, गुरुवार (द्वितीया) को प्रातः 10 बजे से आमंत्रित देवी-देवताओं की विदाई के साथ किया जाएगा.
फागुन मड़ई के दौरान बड़ी संख्या में भक्त और ग्रामीण अंचलों से आए देवी-देवताओं की उपस्थिति से दंतेवाड़ा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा. मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है.
Dantewada Fagun Madai: गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण पर निकली मां दंतेश्वरी की डोली
फाल्गुन मेला 2025, दंतेवाड़ा में कलश स्थापना के साथ शुरू होगी फागुन मड़ई, देखिए पूरा शेड्यूल
बस्तर में विश्व प्रसिद्ध फागुन मड़ई मेला, दंतेश्वरी मंदिर में कलश स्थापना के साथ शुरुआत

