CCSU में आज से पीजी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यूजी के पंजीकरण की बढ़ाई गई तारीख़
अभ्यर्थी एक पंजीकरण के माध्यम अधिकतम 3 पाठ्यक्रमों, महाविद्यालयों या विभागों का विकल्प चुन सकते हैं.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : June 17, 2026 at 10:34 AM IST
मेरठ: पश्चिमी यूपी के मेरठ समेत 6 जिलों में फैले चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालय में आज से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए परास्नातक (पीजी) और डिप्लोमा कोर्सेज के लिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है.
ऐसे में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित सभी पीजी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की आज से शुरुआत हो गई है. बता दें कि काफी समय से स्टूडेंट्स इसका इंतजार कर रहे थे. अब इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं.
इसी के साथ 17 जून से शुरू होकर 10 जुलाई तक फिलहाल पंजीकरण का अवसर दिया गया है. विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अनिल कुमार यादव ने बताया कि स्टूडेंट CCSU की वेबसाइट पर जाकर अपनी रुचि के मुताबिक पंजीकरण कर सकते हैं.
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मीडिया इंचार्ज प्रोफेसर मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है.
स्टूडेंटस को पंजीकरण के लिए 130 रुपये शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा. अभ्यर्थी एक पंजीकरण के माध्यम अधिकतम 3 पाठ्यक्रमों, महाविद्यालयों या विश्वविद्यालय परिसर विभागों का विकल्प चुन सकते हैं.
विश्वविद्यालय प्रबंधन का मानना है कि पंजीकरण की प्रक्रिया के बाद निर्धारित समय अवधि में पात्र अभ्यर्थियों की वरीयता सूची और वेटिंग सूची तैयार की जाएगी. जिसमें आरक्षण नियमों का भी ध्यान रखा जाएगा.
विश्वविद्यालय की वीसी संगीता शुक्ला के मुताबिक अब तक विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालय में प्रवेश के लिए यूजी में 83 हजार से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं. छात्रों के हित मे पंजीकरण की तिथि को बढ़ाया गया है.
ये भी पढ़ें: CCSU में पीजी, ऑनर्स कोर्सेज और MBBS सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म जारी, जानिए लास्ट डेट

