सोनीपत में भ्रष्टाचार की शिकायत करना पड़ा भारी, कर्मचारी नेता के साथ बदमाशों ने की मारपीट, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद
हरियाणा के सोनीपत में भ्रष्टाचार की शिकायत करने पर कर्मचारी नेता के साथ जमकर मारपीट की गई.

Published : August 19, 2026 at 8:31 PM IST
|Updated : August 19, 2026 at 9:06 PM IST
सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत में भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत करने वाले कर्मचारी नेता पर बदमाशों ने लाठी-डंडों से बीच सड़क जोरदार हमला कर दिया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत की थी : घायल व्यक्ति कोई आम शिकायतकर्ता नहीं, बल्कि हुड्डा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन नागर हैं. उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत की थी और अब आरोप लगाया है कि इसी शिकायत से नाराज होकर ठेकेदार ने उन पर हमला करवाया है. सोनीपत के सेक्टर-27 इलाके में अचानक बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया.
मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद : मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि एक गाड़ी से दो युवक नीचे उतरते हैं और रामकिशन नागर पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर देते हैं. बचने के लिए पीड़ित मदद की गुहार लगाता है. इसी दौरान एक व्यक्ति मौके की तरफ आता दिखाई देता है, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो जाते हैं. हमले में रामकिशन नागर के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है.
पुलिस ने की जांच शुरू : पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने विभाग में कथित भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत की थी. उनका आरोप है कि एक ठेकेदार लंबे समय से टेंडर ले रहा है और कथित तौर पर फर्जी बिलों के जरिए घोटाला कर रहा है. इसी शिकायत से नाराज होकर उन पर हमला करवाया गया. मामले में सेक्टर-27 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : गुरुग्राम में 190 करोड़ फ्लैट वाली सोसाइटी में नौकरानी से बर्बरता, कहासुनी को लेकर मारे चांटें, बाल भी खींचें
ये भी पढ़ें : फरीदाबाद में 17 वर्षीय किशोर से मारपीट, बाल पकड़कर थप्पड़ मारे, पार्षद के परिचित पर आरोप
ये भी पढ़ें : हरियाणा रोडवेज बस में सीट को लेकर बवाल, बस के शीशे तोड़े, चालक-परिचालक से मारपीट, मामला दर्ज

