ETV Bharat / state

धनबाद से भोपाल के लिए नई ट्रेन, पलामू को मिलेगा फायदा

रेलवे द्वारा नई ट्रेन की घोषणा की है जो पलामू के रास्ते भोपाल एवं धनबाद जाएगी.

people of Palamu will benefitted new train from Dhanbad to Bhopal
प्रतीकात्मक तस्वीर (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 26, 2025 at 4:45 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामूः भारतीय रेल ने धनबाद से भोपाल के लिए एक नई ट्रेन की घोषणा की है. यह ट्रेन पलामू के रास्ते भोपाल एवं धनबाद जाएगी. नई ट्रेन सप्ताह में तीन दिन धनबाद से भोपाल जाएगी. धनबाद भोपाल एक्सप्रेस 11631 सुबह 7.20 में खुलेगी और रात 20.20 में भोपाल पहुंचेगी जबकि भोपाल धनबाद एक्सप्रेस 11632 रात 20.55 में भोपाल से खुलेगी धनबाद में सुबह 7:00 बजे पहुंचेगी.

पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम ने नई ट्रेन मिलने की पुष्टि की है. सांसद ने बताया कि रेलवे की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया गया है. पलामू सांसद विष्णुदयाल राम ने नई ट्रेन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है.

धनबाद भोपाल एक्सप्रेस में कुल 24 रैक होंगे. यह ट्रेन धनबाद से खुलने के बाद कतरास चंद्रपुरा, बोकारो थर्मल, रांची रोड, पतरातू, खलारी, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डालटनगंज, गढ़वा रोड, गढ़वा, नगर ऊंटरी होते हुए भोपाल तक जाएगी. दरअसल धनबाद से सीधे भोपाल जाने के लिए कोई भी ट्रेन नहीं है. साप्ताहिक ट्रेन हावड़ा से धनबाद होते हुए भोपाल तक जाती है.

पलामू के इलाके में यह ट्रेन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पलामू के इलाके से बड़ी संख्या में लोग भोपाल एवं मध्य प्रदेश के अन्य शहरों में जाते है. लोग भोपाल की जाने के लिए फिलहाल शक्तिपुंज एक्सप्रेस का इस्तेमाल करते हैं जो जबलपुर तक ही जाती है.