ETV Bharat / state

लगातार चोरी की घटनाओं से गढ़वा के लोग परेशान, पुलिस के हाथ अब भी खाली

गढ़वा में इसी महीने आधा दर्जन चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, चोर अलग-अलग प्रकार से वारदातों को अंजाम दे रहे हैं.

THEFT INCIDENTS IN GARHWA
मझिआंव थाना, गढ़वा (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 11, 2026 at 12:52 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

गढ़वाः जिले में इन दिनों चोरी की घटना में इजाफा हुआ है. घर हो या दुकान इन सभी जगहों पर चोरों के द्वारा बड़ी-बड़ी घटना को अंजाम दिया जा रहा है. बिसुनपुरा थाना क्षेत्र मे शुभ लक्ष्मी कपड़ा दुकान एवं मुन्ना ज्वेलर्स की दुकान और घर से करीब 50 लाख रुपयों की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसका आज तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है. वहीं मझिआंव थाना क्षेत्र के सत्यनारायण ट्रेडर्स जो कि छड़ सीमेंट के विक्रेता हैं उनके यहां से चार से पांच लाख की हुई चोरी हुई थी जिसका अबतक पता नहीं लग पाया है.

आरोपियों ने लड़की को बेहोश कर चोरी की

गढ़वा के छतरपुर इलाके में, साधुओं के वेश में ठगों ने लोगों की आस्था का फायदा उठाकर धोखाधड़ी और चोरी की एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. तीन-चार साधु वेशधारी नामधारी कॉलेज के समीप सुरेंद्र प्रसाद के घर पहुंचे और पानी मांगने के बहाने घर में प्रवेश किया. पानी पीने के बाद महिला से उसकी परेशानियों की जानकारी ली और कथित 'उपाय' बताने के नाम पर 500 रुपये की मांग करने लगे.

घटना की जानकारी देते पीड़ित और एसपी (Etv Bharat)

सुरेंद्र प्रसाद की पत्नी रीना देवी द्वारा सिर्फ 50 रुपये देने की बात कहने पर साधु वेशधारी अपराधी नाराज होकर वहां से चले गए, लेकिन शाम के समय दोबारा उसके घर पहुंचे. उस वक्त रीना देवी सब्जी बेचने बाजार गई हुई थी और घर में सिर्फ उसकी बेटी मौजूद थी. लड़की ने रुपये देने में असमर्थता जताई और मां के घर में नहीं होने की बात कही. इसी दौरान साधु वेश धारियों ने कपड़े में छिपी नशिला पदार्थ लड़की को सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई.

इसके बाद आरोपियों ने बक्सा तोड़कर नकदी और कीमती सामान निकाल लिया और मौके से फरार हो गए. कुछ देर बाद होश में आने पर लड़की ने साधुओं को गायब पाया. शाम को घर लौटने पर रीना देवी को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उसने गढ़वा थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई. मामले को गंभीरता से लेते हुए गढ़वा पुलिस ने शनिवार को शहर में घूम रहे 4–5 संदिग्ध साधु वेश धारियों को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ शुरू कर दी है.

अभी कुछ घटनाए हुई हैं जिनके बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही हैं. बहुत जल्द सभी आरोपी पकड़ में आ जाएंगेः अमन कुमार, एसपी

ये भी पढ़ें:

लोहरदगा में मोबाइल दुकान में चोरी, लाखों के मोबाइल और कैश ले उड़े चोर

बोकारो पुलिस ने चोरी के 44 मामलों का किया खुलासा, दो नाबालिग समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

बोकारो में बंद घर में चोरी, चोरों ने लाखों के गहने पर किया हाथ साफ