ETV Bharat / state

जनसमस्याओं के मकड़जाल में रांची नगर निगम का वार्ड 35 और 36, मूलभूत सुविधा से वंचित लोग

रांची नगर निगम के वार्ड 35 और 36 में लोग कच्ची गालियां, बंद पड़े चापाकल और अधुरे बने घर में जैसी समस्याओं से परेशान हैं.

RANCHI MUNICIPAL ELECTION
ग्राफिक्स इमेज (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 14, 2026 at 5:17 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: झारखंड में हो रहे नगर निकाय चुनाव की तेज हुई सरगर्मी के बीच ईटीवी भारत की टीम अलग-अलग वार्ड क्षेत्र की जनसमस्याओं की पड़ताल कर रहा है. इसी क्रम में शनिवार को ईटीवी भारत की टीम राजधानी रांची के दिल में स्थित वार्ड 35 और 36 में मौजूद जनसमस्याओं की पड़ताल की. राजधानी रांची के नवविकसित पॉश इलाके हरमू, अरगोड़ा, पुंदाग के आलीशान अपार्टमेंट्स को खुद में समेटे वार्ड 35 और 36 में कई पुरानी बस्तियां भी हैं, जो विकास की रफ्तार में मानो पीछे छूट गई दिखती हैं.

रांची नगर निगम क्षेत्र में आने वाले इन दोनों वार्डो में कुल मिलाकर वोटरों की संख्या 50 हजार से अधिक है. इन दोनों वार्ड के अंतर्गत पीपरटोली, ढिपाटोली, चापुटोली के साथ-साथ कई बस्तियां शामिल हैं. जिसका हाल मलिन बस्ती के समान हैं. इन दोनों वार्डों में रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाओं की कमी से हर दिन लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है.

ग्राउंड जीरो से जानकारी देते संवाददाता उपेंद्र कुमार (ईटीवी भारत)

राजधानी के केंद्र बिंदु हैं दोनों वार्ड

रांची नगर निगम का वार्ड संख्या 35 और 36 राजधानी क्षेत्र के केंद्र बिंदु है. इस इलाके में पानी के लिए लगाये गए ज्यादातर चापाकल खराब पड़े हुए हैं, जो ठीक है, उससे साफ पानी नहीं आता. हर घर नल जल योजना का पूरे इलाके में बदतर स्थिति है. 2021-2022 में हर घर नलजल योजना के लिए पाइप तो लगा, पर कभी पानी नहीं आया है. जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है.

ranchi municipal election
जर्जर घरों में रहने को बेबस परिवार (ईटीवी भारत)

पेयजल सुविधा नहीं पहुंचा घर तक

वार्ड 35 और 36 में रहने वाले लोगों में से झानो तिग्गा, संतोषी, प्यारी देवी, बिसी कच्छप और सविता देवी कहती हैं कि उनके इलाके में आज भी गालियां कच्ची हैं. नाली नहीं रहने से गंदा पानी सड़क पर बहता है. ज्यादातर लोग पानी के लिए समुदाय स्तर पर लगे पानी टंकी पर आश्रित हैं. कई लोगों ने बताया कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की अंतिम किस्त नहीं मिलने से उनके घर का निर्माण अधूरे पड़े हुए हैं.

ranchi municipal election
क्षेत्र में सूखा पड़ा है चापाकल (ईटीवी भारत)

ये भी पढ़े: नगर निगम चुनाव के बीच आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर भाजपा ने उठाए सवाल, राज्य निर्वाचन आयोग से की लिखित शिकायत

आदित्यपुर नगर निकाय चुनाव: वार्ड 9 की प्रत्याशी राखी मार्डी ने थाने में दर्ज करायी शिकायत, जानें पूरा मामला

रांची में अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद सियासी उबाल, प्रभावितों ने दिए मतदान से दूरी बनाने के संकेत