ETV Bharat / state

वृंदावन की तर्ज पर जमशेदपुर में खेली गई होली, जमकर झूमे लोग, मटकी फोड़ होली का लिया आनंद

जमशेदपुर में लोगों ने वृंदावन की तरह होली मनाई. एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी और होली के गानों पर झूमकर नाचे.

SIGNIFICANCE OF HOLI
होली का आनंद लेते लोग (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : March 4, 2026 at 3:14 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जमशेदपुरः शहर में वृंदावन की तर्ज पर होली मना कर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी. रंगों के त्योहार होली को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है. अबीर गुलाल और रंगों के साथ लोग होली मना रहे हैं और एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं. आपसी भाईचारे का संदेश देने वाला यह पर्व अपने आप में कुछ खास है.

महिला-पुरुष होली के गीतों पर झूमते हुए आनंद ले रहे थे

जमशेदपुर के जुगसलाई क्षेत्र में मानव कल्याण सेवा समिति द्वारा वृंदावन की तर्ज पर होली उत्सव का आयोजन किया गया. इस उत्सव में मारवाड़ी समाज के अलावा अन्य समाज के लोग सड़कों पर उतर आए और होली का आनंद लिया. रथ पर सवार श्री कृष्ण राधा के आगे महिला-पुरुष होली के गीतों पर झूमते हुए एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली का आनंद ले रहे थे.

वृंदावन की तर्ज पर मनाई गई होली (Etv Bharat)

पुलिस भी थी तैनात

भारी संख्या में महिला और पुरुष के साथ होली रथ जुगसलाई के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरा. इधर सुरक्षा को लेकर पुलिस बल भी होली उत्सव में शामिल थे. फूलों की वर्षा के साथ लोग फूलों की होली खेल रहे थे. वहीं होली के गीत की प्रस्तुति से पूरा माहौल होलीमय बन गया. कुछ लोगों ने मटकी फोड़ होली का भी आनंद लिया.

SIGNIFICANCE OF HOLI
जमशेदपुर में होली रथ (Etv Bharat)

नई पीढ़ी को रंग और उसका महत्व बताना जरूरी

आयोजकों का कहना है कि आज के दौर में अपनी पुरानी सभ्यता संस्कृति के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक करने की दिशा में हमारा प्रयास रहता है कि इस प्रकार के कार्यक्रम बराबर करते रहे, क्योंकि रंगों का यह त्योहार आपसी भाईचारे का संदेश देता है. नई पीढ़ी को रंग और इसके महत्व को बताने के साथ मिलकर खुशियां मनाने के लिए हम इस तरह का आयोजन करते हैं.

ये भी पढ़ें:

धनबाद में होली पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, फगुआ गीतों पर रात भर झूमते रहे लोग

रंगों की बौछार में सराबोर राजधानी: सामूहिक होली आयोजनों से रांची में छाया उल्लास

होली के रंग में डूबा झारखंड, फगुआ गीतों के साथ बीजेपी दफ्तर में हो रहा है कार्यक्रम