चंडीगढ़ में 15 वर्षीय किशोर की हत्या के विरोध में सड़क जाम, गला दबाकर हत्या की, आरोपियों की तलाश जारी
चंडीगढ़ के मौली जागरां के सुंदर नगर में अमित की हत्या के बाद लोगों ने हल्लोमाजरा से पंचकूला जाने वाली सड़क जाम कर दी.

Published : July 7, 2026 at 9:17 PM IST
|Updated : July 7, 2026 at 9:27 PM IST
चंडीगढ़ : शहर के मौली जागरां के सुंदर नगर में 15 वर्षीय किशोर अमित की हत्या के बाद सोमवार को परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. हत्या के 24 घंटे बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज लोगों ने हल्लोमाजरा से पंचकूला जाने वाली मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया. इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
विवाद के बाद गला दबा दिया : जानकारी के अनुसार अमित का तीन नाबालिग लड़कों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. आरोप है कि विवाद के दौरान तीनों ने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी, लेकिन एक दिन बीत जाने के बावजूद किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई.
सड़कों पर उतरे लोग : इसी के विरोध में परिजन और स्थानीय निवासी सड़क पर उतर आए. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई में देरी कर रही है और दोषियों को अब तक नहीं पकड़ा गया है. उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की. मौके पर क्षेत्र के पार्षद अनिल दुबे भी पहुंचे. उन्होंने परिजनों से बातचीत कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया. साथ ही पुलिस अधिकारियों से जल्द कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की.
आरोपियों की तलाश जारी : जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. काफी देर बाद प्रदर्शन समाप्त होने पर यातायात दोबारा सुचारु हो सका. मौके पर डीएसपी राम गोपाल भी पहुंचे. उन्होंने परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया और मामले में जल्द कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की बात कही. फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : चंडीगढ़ में 1984 सिख दंगा पीड़ितों का प्रदर्शन, CM भगवंत मान से मुलाकात की मांग पर अड़े
ये भी पढ़ें : चरखी दादरी में सफाईकर्मियों का जोरदार प्रदर्शन, झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे, सरकार को दी आर-पार की चेतावनी
ये भी पढ़ें : "कैसे चलाएं घर, महंगाई में गुजारा करना हुआ मुश्किल", चंडीगढ़ की सड़कों पर उतरे कैब ड्राइवर्स

