हरियाणा में नए साल का जश्न, राष्ट्रपति और पीएम समेत दिग्गज नेताओं ने सोशल मीडिया पर दी बधाई, जानें किसने क्या कहा
New Year 2026: नए साल का जश्न धूमधाम से जारी. राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और हरियाणा के सीएम ने जनता को नए साल की बधाई दी.

Published : January 1, 2026 at 9:07 AM IST
चंडीगढ़: दुनिया के साथ भारत में भी नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है. लोगों ने नए साल 2026 का स्वागत खुशियों और उल्लास के माहौल में किया. नए साल के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम नायब सैनी समेत तमाम नेताओं ने देशवासियों को New Year 2026 की शुभकामनाएं दी.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी नए साल की शुभकामनाएं: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को नए साल की बधाई दी और सोशल मीडिया पर लिखा "नव वर्ष के उल्लासपूर्ण अवसर पर, मैं देश और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं."
नव वर्ष के उल्लासपूर्ण अवसर पर, मैं देश और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। pic.twitter.com/GEj29ZxOxd
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 1, 2026
पीएम मोदी ने दिया बधाई संदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल के मौके पर देशवासियों को बधाई संदेश दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा "2026 की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. कामना करते हैं कि यह वर्ष हर किसी के लिए नई आशाएं, नए संकल्प और एक नया आत्मविश्वास लेकर आए। सभी को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे."
2026 की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। कामना करते हैं कि यह वर्ष हर किसी के लिए नई आशाएं, नए संकल्प और एक नया आत्मविश्वास लेकर आए। सभी को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे।
— Narendra Modi (@narendramodi) January 1, 2026
ज्ञानं विरक्तिरैश्वर्यं शौर्यं तेजो बलं स्मृतिः।
स्वातन्त्र्यं कौशलं कान्तिर्धैर्यं मार्दवमेव च ॥ pic.twitter.com/vMhlHe3fGR
सीएम नायब सैनी ने दी बधाई: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हरियाणा वासियों को नए साल की बधाई दी. सीएम नायब सैनी ने लिखा "आप सभी को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ। नववर्ष आपके और आपके प्रियजनों के जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाएँ और अपार खुशियाँ लेकर आए. आपके सभी संकल्प पूर्ण हों और हर दिन नई सफलताओं व उपलब्धियों से परिपूर्ण रहे, ऐसी मेरी मंगलकामना है."
आप सभी को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ।
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) January 1, 2026
नववर्ष आपके और आपके प्रियजनों के जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाएँ और अपार खुशियाँ लेकर आए। आपके सभी संकल्प पूर्ण हों और हर दिन नई सफलताओं व उपलब्धियों से परिपूर्ण रहे, ऐसी मेरी मंगलकामना है।#HappyNewYear pic.twitter.com/e3xomHUZRe
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने दी शुभकामनाएं: हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा के लोगों को नया साल 2026 की शुभकानाएं दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा "समस्त प्रदेशवासियों और देशवासियों को नववर्ष की मंगलमय शुभकामनाएं. नया साल आपके जीवन में नयी ऊर्जा, नयी दिशा और नए अवसर लेकर आए."
समस्त प्रदेशवासियों और देशवासियों को नववर्ष की मंगलमय शुभकामनाएं। नया साल आपके जीवन में नयी ऊर्जा, नयी दिशा और नए अवसर लेकर आए।#HappyNewYear #HappyNewYear2026 pic.twitter.com/7a2EQtiS8r
— Bhupinder Singh Hooda (@BhupinderShooda) January 1, 2026
दीपेंद्र हुड्डा ने दिया बधाई संदेश: रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हरियाणा के लोगों नए साल की बधाई दी. उन्होंने लिखा "आपको एवं आपके समस्त परिवार को नववर्ष की ढेरों शुभकामनाएं. नया साल आपके जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य के साथ अपार खुशियां लेकर आये."
आपको एवं आपके समस्त परिवार को नववर्ष की ढेरों शुभकामनाएं। नया साल आपके जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य के साथ अपार खुशियां लेकर आये।#HappyNewYear#HappyNewYear2026 pic.twitter.com/fx2KU6xy6W
— Deepender Singh Hooda (@DeependerSHooda) January 1, 2026
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें- नए साल पर अपनों को भेजें ये 10 बेस्ट Wishes, पढ़ते ही खिल उठेगा दिल

