ETV Bharat / state

बिहार में चपरासी ले रहा था 75 हजार घूस, रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार

सहरसा में निगरानी विभाग की कार्रवाई हुई. 75 हजार घूस लेते चपरासी गिरफ्तार हुआ. वाणिज्य कर के सहायक आयुक्त के कहने पर घूस लिया.

VIGILANCE RAID IN SAHARSA
सहरसा में चपरासी गिरफ्तार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 29, 2025 at 8:11 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सहरसा : बिहार के सहरसा में एक चपरासी को घूस लेते दबोचा गया है. वाणिज्य कर आयुक्त के लिए 75 रुपैये घुस लेते वाणिज्य कर कार्यालय के चपरासी को निगरानी विभाग की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी आरोपी का नाम शंकर कुमार है.

सहरसा में निगरानी का छापा : दरअसल, यह मामला सहरसा वाणिज्य-कर कार्यालय का है. जहां सिमरी बख्तियारपुर के टायर व्यवसायी सिराजी होदा का GST अकाउंट के होल्ड हटाने के एवज में वाणिज्य-कर के संयुक्त आयुक्त प्रवीण कुमार के द्वारा एक लाख रुपया मांगा गया. इसके लिए कार्यालय चपरासी शंकर कुमार से मिलने को कहा गया.

सहरसा में निगरानी का छापा (ETV Bharat)

75 हजार घूस लेते चपरासी गिरफ्तार : शंकर कुमार से मिलने पर 75 हजार में सौदा तय हुआ. फिर टायर व्यवसायी ने इसकी शिकायत निगरानी थाना (पटना) में की. इसकी सत्यता जांच के लिए धावा दल गठित हुआ. मामले को सत्य पाये जाने पर आज मीडिएटर चपरासी को 75 हजार घुस लेते रंगेहाथ निगरानी विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया.

''शिकायतकर्ता सिराजी होदा के आवेदन पर निगरानी ने एक धावादल का गठन किया. जिसके द्वारा मामला के सत्यापन के पश्चात आरोपी शंकर को को 75 हजार रुपैया लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया. यह कैश वाणिज्य-कर संयुक्त आयुक्त प्रवीण कुमार को देने के लिये लिया गया. आवश्यक पूछताछ के बाद निगरानी कोर्ट में पेशकर आगे की कार्रवाई की जाएगी.''- पवन कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो

VIGILANCE RAID IN SAHARSA
गिरफ्त में शंकर कुमार (ETV Bharat)

आरोपी ने खुद को बताया निर्दोष : गिरफ्तारी के बाद आरोपी शंकर को निगरानी टीम पूछताछ के लिए सहरसा परिसदन लायी. इसके बाद अपने साथ पटना लेकर चली गई. वहीं गिरफ्तार कार्यालय चपरासी शंकर कुमार ने स्पष्ट बताया कि कैसे उसने वाणिज्य कर आयुक्त प्रवीण कुमार के लिये 75 हजार रुपैया लिये. इस दौरान उसने खुद को निर्दोष बताया.

ये भी पढ़ें :-

बिहार के भ्रष्ट इंजीनियर की बहन ने खोली पोल, 4 ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी में निकली करोड़ों की संपत्ति

बिहार में सुबह-सुबह विजिलेंस की रेड में घूसखोर डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार, घर छोड़कर भागे BEO

बिहार में राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, प्राइवेट ऑफिस बनाकर ले रहा था घूस