ETV Bharat / state

ओरण बचाने के लिए जैसलमेर से जयपुर तक पदयात्रियों को जोधपुर में मिला भारी जनसमर्थन

टीम ओरण का दावा, पश्चिमी राजस्थान में गायों और देवताओं के लिए रखी भूमि सरकार धड़ाधड़ सोलर कंपनियों को एलॉट कर रही हैं.

Youth in Jodhpur came out in support of the march to save the forest
जोधपुर में ओरण बचाने की पदयात्रा के समर्थन में उतरे युवा (ETV Bharat Jodhpur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 23, 2026 at 7:31 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जोधपुर: पश्चिमी राजस्थान में ओरण और गोचर भूमि बचाने के लिए जैसलमेर से शुरू यात्रा जोधपुर पहुंची. सोमवार को यात्रा में यहां सैकड़ों लोग शामिल हुए और प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. जैसलमेर से जयपुर तक की 700 से अधिक किलोमीटर की इस यात्रा को यहां जमकर जनसमर्थन मिला.

टीम ओरण के सुमेर सिंह सांवता ने बताया कि जैसलमेर-बाड़मेर समेत पश्चिमी राजस्थान में गायों और देवताओं के लिए रखी भूमि सरकार धड़ाधड़ सोलर कंपनियों को एलॉट कर रही हैं. हम इन जमीनों को सुरक्षित करने के लिए मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार की मंशा नजर नहीं आ रही हैं. कांग्रेस सरकार ने भी ऐसा ही किया और वर्तमान सरकार भी यही कर रही हैं. ओरण गोचर में हमारे मंदिरों को तोड़ा जा रहा है, यह गलत हैं. सरकार को हमारी धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए. रविवार को जोधपुर पहुंची यात्रा के सदस्य नंगे पाव आए थे.

टीम ओरण के अगुवा बोले... (ETV Bharat Jaisalmer)

पढ़ें:ओरण बचाने और पलायन रोकने को लेकर महापड़ाव, निकाला पैदल जुलूस, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

महंत सत्यमणी ने बताया कि ओरण गोचर की भूमि के सरंक्षण के लिए सरकार को आदेश जारी करने चाहिए. यह जनाक्रोश लगातार बढ रहा है. हमारी मांग यही है कि ओरण और गोचर भूमि को राजस्व में दर्ज कराया जाए. लोगों को जनता की भावना को समझाना होगा.

Women supporting the cause of saving the forest
ओरण बचाने का समर्थन करती महिलाएं (ETV Bharat Jodhpur)

725 किमी की यात्रा: सांवता ने बताया कि तनोट राय माता मंदिर से 21 जनवरी को शुरू पदयात्रा 725 किमी चलकर जयपुर पहुंचेगी. जैसलमेर की 17,562 बीघा जमीन को रेवेन्यू रिकॉर्ड में दर्ज के लिए पदयात्रा निकाली जा रही है. यात्रा को हर जगह समर्थन मिल रहा है. अगले एक माह में जयपुर पहुंचकर सरकार से वार्ता की जाएगी. आदेश होने तक अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा.

पढ़ें: जैसलमेर से जयपुर तक 'ओरण बचाओ पदयात्रा' शुरू, 21 फरवरी से विधानसभा के सामने अनिश्चितकालीन धरना

राजपूत सभा भवन से निकाली रैली: ओरण बचाओ यात्रा रविवार शाम को जोधपुर पहुंच गई थी. शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी रात को इसमें शमिल हुए. यात्रा राजपूत सभा भवन पहुंची. आज सभा भवन पर जनसंवाद कार्यक्रम हुआ. इसके बाद सभा भवन से सैकड़ों लोगों के साथ यात्रा रैली के रूप में जिला कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां प्रशासन को ज्ञापन दिया गया.

पढ़ें:जैसलमेर : ओरण और गोचर बचाने को कलेक्ट्रेट पर उमड़े लोग, जानिए पूरा मामला