ETV Bharat / state

पुलिस पर भड़कीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, कहा- 'लाठीचार्ज किया, FIR और जेल भेजने की धमकी दी'

ज्योति सिंह ने पुलिस प्रशासन पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया है और कहा कि उन्हें जेल भेजने की धमकी दी गई.

Pawan Singh wife Jyoti singh
ज्योति सिंह (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : November 13, 2025 at 4:22 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

रोहतास: बिहार के रोहतास में बीते रात सासाराम के बाजार समिति के प्रांगण में विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद ईवीएम के वज्र गृह के परिसर में जमकर हंगामा हुआ. महागठबंधन के प्रत्याशियों का आरोप था कि स्ट्रांग रूम के अंदर का सीसीटीवी कैमरा अचानक बंद हो गया और शाम के अंधेरे में एक ट्रक बिना किसी जांच के स्ट्रांग रूम परिसर के अंदर घुस गया. इसके बाद काराकाट की निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह भी मौके पर गुरुवार अहले सुबह पहुंचीं.

ज्योंति सिंह का पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप: काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी और भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने कहा कि पुलिस- प्रशासन के द्वारा लाठीचार्ज की गई. हमें और अन्य उम्मीदवारों को एफआईआर और जेल भेजने की धमकी तक दी गई. ज्योति सिंह ने कहा कि हम बात कर रहे थे, अचानक से लाठीचार्ज कर दिया गया. कहां-कहां से लोग वोट करने आते हैं तो क्या उन्हों सवाल करने का भी हक नहीं है. जब हमने सवाल किया तो कहा गया कि एफआईआर करके जेल भेज दिया जाएगा.

"हमारे समर्थक जो हमें वोट करते हैं, अगर उनके लिए हमें जेल भी जाना पड़ा तो जेल भी जाएंगे. बिना किसी जानकारी के लाठीचार्ज करा दिया गया. एसडीएम साहब फोर्स लेकर आए थे."- ज्योति सिंह, काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी

पुलिस पर भड़कीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह (ETV Bharat)

एसपी ने लाठीचार्ज का किया खंडन: वहीं रोहतास के एसपी रौशन कुमार का कहना है कि तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम मशीन को रखा गया है. इसलिए कहीं से भी कोई गड़बड़ी की संभावना ही नहीं है. वहीं कुछ लोगों द्वारा जो अफवाह फैलाई जा रहे हैं, उसे पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है.

"लाठीचार्ज की बात बिल्कुल निराधार है. कही किसी पर लाठीचार्ज नहीं किया गया. हंगामे की जानकारी मिलने पर अर्धसैनिक बल की टुकड़ी जैसे ही बाजार समिति पर पहुंची कुछ देर के लिए भगदड़ सी मच गई. लोग इसी को लाठीचार्ज से जोड़ रहे हैं लेकिन लाठीचार्ज की घटना पूरी तरह से अफवाह है."- रौशन कुमार,एसपी, रोहतास

'पूरे मामले में बरती गई पारदर्शिता': इधर पूरे मामले पर जिला प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा है कि चेनारी विधानसभा क्षेत्र के EVM के लिए एक ट्रक में स्टील के खाली बक्से अंदर जा रहे थे. क्योंकि मतगणना के बाद इस खाली बक्से में EVM को रखा जाता है, लेकिन वज्र गृह परिसर में प्रवेश करते ही कुछ प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों ने उसे रोक लिया. इसके बाद हंगामा होने लगा. हंगामा कर रहे लोग तरह-तरह के आरोप लगाने लगे. लेकिन पूरे मामले में पारदर्शिता बरती गई है.

Pawan Singh wife Jyoti singh
बाजार समिति प्रांगण में कड़ी सुरक्षा (ETV Bharat)

'बक्से थे खाली'- DM: सासाराम समाहरणालय में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में डीएम उदिता सिंह ने कहा कि जो भी प्रत्याशी वहां पहुंचे, सभी के सामने ट्रक पर लदे स्टील के बक्सों की जांच की गई. सभी बक्सा खाली पाया गया. ऐसे में ट्रक को गेट के पास ही रोक दिया गया. साथ ही संबंधित आरओ से इस संबंध में स्पष्टीकरण पूछा गया है कि किस परिस्थिति में देर शाम ट्रक को स्ट्रांग रूम परिसर में भेजा गया.

"बाजार समिति में ट्रक घुसने की सूचना मिली तो हम एसपी साहब मौके पर पहुंचे. जांच के क्रम में पाया गया कि ट्रक की लॉग बुक में पुलिस ने एंट्री की थी. एंट्री में साफ तौर पर लिखा हुआ पाया गया कि खाली बक्सों से भरा ट्रक आया है. राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के समक्ष ट्रक में भरे बक्सों को खोला गया जो खाली मिले."- उदिता सिंह, डीएम, रोहतास

अफवाहों से दूर रहने की अपील: ट्रक स्ट्रांग रूम से पांच सौ मीटर दूर खड़ी रही. सीसीटीवी कैमरे बंद होने की बात भी पूरी तरह गलत है. पूरी तरह से अफवाह फैलाया गया. लोगों से अपील है कि इस तरह की अफवाहों से दूर रहें.

जिसे की सात सीटों पर मतगणना कल: बता दें कि कल जिले के सात विधानसभा सीट के लिए मतगणना है और मतगणना से पहले जिस तरह से हंगामा हुआ है, इसे लेकर इसके बाद जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. मतगणना केंद्र के आस-पास थ्री लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है. जिस ट्रक को लेकर कहा जा रहा है कि अंदर गई, सीसीटीवी फुटेज की जांच में स्पष्ट हो गया है कि ट्रक ने थ्री लेयर को पार ही नहीं किया है.

Pawan Singh wife Jyoti singh
ज्योंति सिंह (ETV Bharat)

बुधवार देर रात तक सासाराम के बाजार समिति स्थित स्ट्रांग रूम के पास विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया था. इन लोगों का आरोप था कि रात के अंधेरे में एक ट्रक परिसर में प्रवेश कर गया था. वहीं रोहतास के डीएम उदिता सिंह और एसपी रौशन कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर पूरे मामले पर सफाई दी है.

ये भी पढ़ें

बिहार में RJD प्रत्याशियों का हंगामा, रोहतास में काउंटिंग से पहले स्ट्रांग रूम परिसर में पहुंचा ट्रक

ज्योति सिंह पर प्रशासन की दबिश! जिस होटल में ठहरीं, वहां देर रात पड़ा छापा

'मैं जीत रही हूं..' पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का बड़ा दावा

वोटकटवा कहने पर भड़कीं ज्योति सिंह, मनोज तिवारी को दिया करारा जवाब

पवन सिंह चूके तो पत्नी मैदान में उतरी, काराकाट विधानसभा सीट से किया नामांकन