ETV Bharat / state

कोर्ट में पेश हुए भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह, मिल गई बेल

पवन सिंह आचार संहिता उल्लंघन मामले में कोर्ट में पेश हुए. उन्हें अदालत से जमानत मिल गई. पढ़ें खबर

Pawan Singh
पवन सिंह (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 10, 2026 at 3:28 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रोहतास : बिहार के रोहतास में मंगलवार को हलचल रही. डेहरी के अनुमंडलीय कोर्ट में भोजपुरी के पावर स्टार के नाम से चर्चित गायक व अभिनेता पवन सिंह पहुंचे. आचार संहिता उल्लंघन मामले में आज उनकी अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेशी हुई.

क्या है पूरा मामला? : साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन मामले में पवन सिंह पर केस दर्ज हुआ था. इसी मामले में वह डेहरी के अनुमंडल कोर्ट में पेश हुए. हालांकि कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी. बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान पवन सिंह काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे थे. जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

पेशी के दौरान पवन सिंह और उनके वकील का बयान (ETV Bharat)

आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा : आरोप है कि चुनाव प्रचार के सिलसिले में जब पवन सिंह प्रचार करने निकले तो उनके साथ दर्जनों लग्जरी गाड़ियों का लंबा काफिला था. इस मामले में उन पर बिना अनुमति तय संख्या से अधिक वाहनों के साथ रोड शो करने को लेकर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया था.

आज एक मामले में बेल : दरअसल, आचार संहिता उल्लंघन मामले में पवन सिंह पर कुल 6 केस दर्ज किए गए थे. जिसमें पांच केस बिक्रमगंज थाने में तथा एक केस अकोढीगोला थाना में दर्ज किया गया था. अकोढीगोला मामले में आज वह कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत हुए. इसके बाद उन्हें जमानत मिल गयी.

''लोकसभा चुनाव के दौरान बिना अनुमति तय संख्या से अधिक वाहनों को लेकर रोड शो मामले में आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कराया गया था. इसी मामले को लेकर पवन सिंह और अंबुज सिंह ने न्यायालय के समक्ष आत्म समर्पण किया. दोनों ने न्यायालय के समक्ष अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया. इसके बाद दोनों को बेल मिल गई.''- मनोज अज्ञानी, पवन सिंह के अधिवक्ता

थोड़ी देर के लिए उहापोह की स्थिति : पवन सिंह आज वाई प्लस सुरक्षा से लैस होकर डेहरी के अनुमंडलीय कोर्ट पहुंचे. कोर्ट कैंपस में जाने से पहले मीडियाकर्मियों ने पवन सिंह का फोटो-वीडियो शूट करना चाहा तो उनके बाउंसर ने रोकने की कोशिश की. एक मीडिया कर्मी को तो कैमरा छीनने की धमकी तक दी गई. जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों से तीखी नोंक झोंक हुई.

ये भी पढ़ें :-

पुलिस पर भड़कीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, कहा- 'लाठीचार्ज किया, FIR और जेल भेजने की धमकी दी'

भोजपुरी 'पावर स्टार' पवन सिंह को Y श्रेणी सुरक्षा, चार सशस्त्र कमांडो रहेंगे तैनात

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का माफीनामा, आखिर क्यों इस हसीना से मांगी क्षमा, जानें यहां