ETV Bharat / state

PMCH के बायोलॉजिकल विभाग में लगी आग, 7 लोगों का रेस्क्यू

पीएमसीएच अस्पताल के बायोलॉजिकल विभाग में आग लग गई. दमकल कर्मियों ने सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.

patna pmch fire
पटना पीएमसीएच में आग (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : June 1, 2026 at 7:50 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: पटना स्थित पीएमसीएच में सोमवार को अचानक आग लगने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आग अस्पताल के बायोलॉजिकल विभाग में लगी, जहां से देखते ही देखते तेज लपटें और धुएं का गुबार उठने लगा. घटना के बाद मरीजों, अस्पताल कर्मियों और वहां मौजूद लोगों के बीच दहशत फैल गई. धुआं तेजी से आसपास के हिस्सों में फैलने लगा, जिससे कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई.

दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू: घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. दमकल विभाग की आठ गाड़ियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया. फायर कर्मियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद दमकल की पांच गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. आग बुझाने के दौरान विभाग के भीतर फंसे सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

पटना पीएमसीएच में आग (ETV Bharat)

दमकल कर्मियों ने टाला बड़ा हादसा: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद विभाग के भीतर घना धुआं भर गया था, जिससे लोगों को बाहर निकलने में परेशानी हो रही थी. दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए अंदर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोक दिया. यदि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू नहीं किया जाता, तो यह घटना बड़े हादसे का रूप ले सकती थी.

अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई: आग बुझाए जाने के बाद अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली. घटना के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. मौके पर अस्पताल प्रशासन, पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे तथा पूरे घटनाक्रम की निगरानी करते रहे.

patna pmch fire
पटना पीएमसीएच में आग (ETV Bharat)

"पीएमसीएच के बायोलॉजिकल विभाग में आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है." - अजीत कुमार, अग्निशमन पदाधिकारी

patna pmch fire
पटना पीएमसीएच में आग (ETV Bharat)

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी: फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. प्रारंभिक स्तर पर शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. हालांकि इस घटना ने अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया.

ये भी पढ़ें:

प्लेटफॉर्म पर खड़ी जयनगर-उधना अंत्योदय एक्सप्रेस की बोगी जलकर खाक, मधुबनी स्टेशन पर अफरातफरी

बिहार में आग का तांडव: बेतिया में कलयुगी बेटे ने अपने ही घर को फूंका, कटिहार में चार दुकानें जलकर राख