ETV Bharat / state

पटना के पंडारक में आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दो किसानों की मौत

पटना के पंडारक में धान के खेत में काम कर रहे दो किसानों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई, गांव में मातम पसरा.

आकाशीय बिजली गिरने से मौत
आकाशीय बिजली गिरने से मौत (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : July 2, 2026 at 7:05 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना : पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ जब दोनों किसान धान के खेत में काम कर रहे थे. घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. हादस भदौर थाना क्षेत्र के ललपुरा गांव में हुआ.

खेत में काम करते समय हुआ हादसा : मृतकों की पहचान ललपुरा गांव निवासी 48 वर्षीय सीताराम महतो और 45 वर्षीय गुप्ता महतो के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, दोनों किसान धान की रोपनी से जुड़े कार्य में लगे थे. इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गरज चमक के बीच आकाशीय बिजली गिर गई.

मौके पर पहुंची पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस (ETV Bharat)

"हमारे गांव में खेत में बिचड़ा गिरा रहे दो किसान ठनका की चपेट में आ गए और दोनों की मौत हो गई. मौके पर पुलिस आई है. परिजनों को सूचना दी गई है जो यहां आ चुके हैं."- स्थानीय ग्रामीण

साथ में काम कर रहे किसानों ने दी सूचना : दोनों किसानों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के समय खेत में मौजूद अन्य किसानों ने तुरंत परिजनों और स्थानीय पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, जहां दोनों किसानों को मृत देखकर चीख पुकार मच गई. पूरे गांव में शोक का माहौल है.

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा : सूचना मिलने के बाद भदौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं.

पुलिस कर रही जांच : भदौर थानाध्यक्ष शत्रुध्न कुमार ने बताया कि ''पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.''

ये भी पढ़ें-