ETV Bharat / state

RJD नेता देवा की गिरफ्तारी पर रोक, पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला

पटना हाईकोर्ट ने राजद नेता देवा गुप्ता की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. इससे मोतिहारी पुलिस को बड़ा झटका लगा है.

Patna High Court
राजद नेता देवा गुप्ता को राहत (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 2, 2026 at 1:46 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

मोतिहारी: पटना हाईकोर्ट ने मोतिहारी मेयर प्रीति कुमारी के पति देवा गुप्ता को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने अपने फैसले में फिलहाल देवा गुप्ता की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. इससे एक ओर जहां देवा गुप्ता को राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर मोतिहारी पुलिस को इस फैसले से बड़ा झटका लगा है.

टॉप 100 अपराधियों की सूची में देवा गुप्ता: 20 दिसंबर 2025 को मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले के 100 कुख्यात अपराधियों की सूची चारी की थी. इसमें जमीन माफिया, शराब, हत्या, लूट जैसे गंभीर मामलों में शामिल अपराधियों को शामिल किया गया था. इस सूची में देवा गुप्ता का भी नाम शामिल था. टॉप 100 में सबसे पहले देवा गुप्ता का नाम था.

एक लाख रुपये है इनाम: मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने दिए बयान में कहा था कि देवा गुप्ता पर 28 अपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें दो मामलों में फरार चल रहे हैं. पुलिस ने देवा गुप्ता पर एक लाख रुपये की ईनाम की घोषणा की थी. इसके साथ ही 10 दिनों के अंदर सरेंडर करने का निर्देश दिया था.

एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस में दी थी जानकारी: एसपी ने लोगों से अपील की थी कि 'इनामी सूची जारी कर हम जनता से अपील कर रहे हैं कि वे इनके ठिकानों की सूचना दें. सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी. कुल 100 नामों में से टॉप तीन पर विशेष इनाम रखे गए हैं.'

बिना अनुमति गिरफ्तारी नहीं: 10 दिनों से पहले देवा गुप्ता पटना हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की और अग्रिम जमानत का हवाला था. इसी मामले में कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई की. जस्टिस संजय कुमार की एकलपीठ ने पुलिस को निर्देश दिया कि वे बिना कोर्ट की अनुमति के गिरफ्तारी न करें. देवा गुप्ता के वकील ने तर्क दिया कि सभी मामले पुराने हैं. राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है. पटना हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए अगली सुनवाई 15 दिनों में निर्धारित की है.

कौन है देवा गुप्ता?: देवा गुप्ता मोतिहारी मेयर प्रीति कुमारी के पति हैं. 2025 के विधानसभा चुनाव में राजद के टिकट पर मोतिहारी सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए. मोतिहारी पुलिस के अनुसार देपा गुप्ता का नाम जिले के 100 टॉप अपराधियों की सूची में शामिल है. कई मामले दर्द हैं, जिसमें 2022 में एक व्यापारी की हत्या का मामला शामिल है. चिरैया थाना क्षेत्र में 2018 में जमीन विवाद में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या का आरोप है.

Patna High Court
देवा गुप्ता (ETV Bharat)

लंबा आपराधिक रिकॉर्ड: पुलिस के अनुसार देवा गुप्ता का अपराधी रिकॉर्ड लंबा और खतरनाक है. चोरी, लूट, हत्या के प्रयास और जबरन वसूली जैसे अपराधों में लिप्त रहे हैं. पुलिस का दावा है कि देवा गुप्ता का संगठित गिरोह इलाके में दहशत का राज चला रहा है. जमीन विवादों में हिंसा और रंगदारी वसूली उनके प्रमुख अपराध है. स्थानीय निवासियों के अनुसार, वे राजनीतिक रसूख का फायदा उठाकर अपराध की दुनिया में सक्रिय हैं.

समर्थकों ने लगाए राजनीतिक साजिश के आरोप: देवा गुप्ता की पत्नी प्रीति कुमारी ने कई मौकों पर अपने पति के समर्थन में बयान दिए हैं. 'ये सभी मामले राजनीतिक साजिश का हिस्सा है.' राजद नेताओं ने भी पुलिस की कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण करार दिया है. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा, 'देवा गुप्ता एक सामान्य कार्यकर्ता हैं, जिन पर झूठे केस ठोंके जा रहे हैं' वहीं, भाजपा और जदयू के नेता इसे राजद की अपराधी छवि का प्रमाण बता रहे हैं.

ये भी पढ़ें: