ETV Bharat / state

7 जनवरी को शपथ लेंगे पटना HC के नए चीफ जस्टिस, दो जज भी मिले

बुधवार को पटना उच्च न्यायालय के नए चीफ जस्टिस शपथ लेंगे. इधर दो नए जजों की नियुक्ति भी हुई है. पढ़ें खबर

PATNA HIGH COURT
संगम कुमार साहू (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 5, 2026 at 8:45 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना : पटना हाईकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस जस्टिस संगम कुमार साहू को बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराएंगे. ये कार्यक्रम राजभवन में 7 जनवरी 2026 को आयोजित किया गया है.

संगम कुमार साहू होंगे पटना HC के चीफ जस्टिस : दरअसल, पटना हाईकोर्ट के नये चीफ जस्टिस के रूप में ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस संगम कुमार साहू को नियुक्त किया गया है. इस संबंध में भारत सरकार के विधि व न्याय विभाग ने एक अधिसूचना जारी की है. इसके अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा हाईकोर्ट के जज जस्टिस संगम कुमार साहू को पटना हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के रूप में नियुक्त किया है.

सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने की थी अनुशंसा : सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने जस्टिस साहू के पटना हाईकोर्ट के 47 वें चीफ जस्टिस के रूप में नियुक्ति के लिए अपनी अनुशंसा केंद्र सरकार को भेज दिया था. सुप्रीम कोर्ट की कालेजियम 18 दिसंबर 2025 को अपनी बैठक में ओडिशा हाईकोर्ट को जस्टिस संगम कुमार साहू को पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बनाये जाने की अनुशंसा की थी.

अभी सुधीर सिंह हैं एक्टिंग चीफ जस्टिस : इसके साथ ही उत्तराखंड, झारखंड, सिक्किम और मेघालय हाईकोर्ट के लिए नये चीफ जस्टिसों की नियुक्ति के लिए भी अनुशंसा की गयी थी. पटना हाईकोर्ट में अभी एक्टिंग चीफ जस्टिस सुधीर सिंह कार्यभार संभाल रहे हैं. संभावना है कि शपथ ग्रहण लेने के बाद नवनियुक्त चीफ जस्टिस जस्टिस संगम कुमार साहू उसी दिन कार्यभार संभाल लेंगे.

पटना उच्च न्यायालय को मिले दो नए जज : इधर, केंद्र सरकार ने पटना हाईकोर्ट के लिए दो नए जजों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है. राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 217(1) के तहत अधिवक्ता रितेश कुमार और प्रवीण कुमार को हाई कोर्ट का जज नियुक्त किया है. दोनों पदभार ग्रहण करते ही कार्य संभालेंगे. यह अधिसूचना विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा 5 जनवरी 2026 को जारी की गई है.

ये भी पढ़ें :-

'क्यों नहीं कम हो रहा पटना का प्रदूषण' पटना हाई कोर्ट ने बिहार सरकार से पूछा

पटना HC में आम उत्पादक किसानों का मुद्दा, कोर्ट ने सरकार को प्रगति रिपोर्ट पेश करने का दिया आदेश