ETV Bharat / state

पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे 9 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश

सिफारिशो को मंजूरी के लिए केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के पास भेजा जाएगा, देखिए पूरी लिस्ट

patna high court
पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे 9 नए जज (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 27, 2026 at 12:21 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: जजों की समस्या से जूझ रही पटना हाईकोर्ट को बड़ी राहत मिलने वाली है. सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने पटना हाईकोर्ट के नौ अधिवक्ताओं के नामों की अनुशंसा की है. 26 फरवरी, 2026 को सुप्रीम कोर्ट कालेजियम की बैठक में ये निर्णय लिया गया.

9 जजों की लिस्ट में कौन कौन? : सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने जिन जजों के नाम भेजें है, उनमें मुहम्मद सिराज, रंजन कुमार झा, कुमार मनीष, संजीव कुमार, गिरिजेश कुमार, आलोक कुमार, राज कुमार, राणा विक्रम सिंह और विकास कुमार के नाम शामिल है.

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश : अब सुप्रीम कोर्ट कालेजियम इन सिफारिशों को केंद्र सरकार के पास ने भेजेगा. केंद्र सरकार के निर्णय के बाद इन जजों के नाम मंजूरी के लिए महामहिम राष्ट्रपति को भेजा जायेगा. इनकी नियुक्ति पर राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद ये जज पद की शपथ लेंगे. जिसके बाद पटना होईकोर्ट में जजों की संख्या 47 हो जाएगी.

जजों की कमी से जूझ रहा पटना हाईकोर्ट : पटना हाईकोर्ट में जजों की स्वीकृत पदों की संख्या 53 है. फिलहाल 38 जज ही कार्यरत हैं. इनकी नियुक्ति होने और शपथ ग्रहण करने के बाद 47 जज हो जाएंगे. पटना हाईकोर्ट में अबतक सबसे ज्यादा जजों की संख्या होगी.

अभी भी 6 जज के पद खाली : अब 9 नए जजों की नियुक्ति के बाद भी छह जजों के पद खाली रहेंगे.. फिलहाल नए जजों की नियुक्ति होने से मुकदमों का बोझ कम होगा और अदालती कार्यवाही में तेजी आएगी.

एक दिन में 510 केस की सुनवाई : हालांकि पिछले कुछ दिनों में लंबित केसों की सुनवाई में तेजी आई है. पिछले दिनों एक दिन में सबसे ज्यादा केस की सुनवाई का रिकॉर्ड बनाया था. 19 जनवरी 2026 को जस्टिस आरपी मिश्रा की एकलपीठ ने बिहार में शराबबंदी कानून से जुड़े 510 केसों पर सुनवाई कर रिकॉर्ड बनाया था. जिनमें 475 केसों का ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया था.

ये भी पढ़ें : अंशुल राज बने पटना हाईकोर्ट के नए जज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया नियुक्त

ये भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट के नए जज बने पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विपुल एम पंचोली