ETV Bharat / state

ठंड से मौत का बढ़ा आंकड़ा तो पटना के व्यापारियों ने कफन पर दिया बंपर डिस्काउंट ऑफर !

राजधानी पटना में ठंड से हो रही मौतों के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए व्यवसाइयों ने कफन पर बंपर डिस्काउंट ऑफर देना शुरू कर दिया-

कफन पर बंपर डिस्काउंट !
कफन पर बंपर डिस्काउंट ! (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 7, 2026 at 1:47 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना : बिहार में कड़ाके की ठंड के चलते मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. ठंड से हो रही मौतों को देखते हुए व्यवसायियों को कफन समेत अंतिम संस्कार वाले सामानों पर 30 फीसदी की छूट देने पर मजबूर कर दिया है. बता दें कि पटना में कोल्ड वेब चल रहा है. ठंड के कहर से जनजीवन प्रभावित हुआ है. हाड़तोड ठंड और बर्फीली हवाओं की वजह से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. बुजुर्गों पर इस हाड़ कंपाऊ ठंड का असर ज्यादा है.

कफन पर 30 प्रतिशत की छूट ! : आमतौर पर आपको कपड़ों की दुकान पर इस तरीके के इश्तहार देखने को मिलेंगे कि इस प्रोडक्ट पर इतनी छूट है लेकिन बदलते दौर में अब कफन पर भी छूट दिए जा रहे हैं. बिहार की राजधानी पटना में कफन का व्यवसाय करने वाले व्यवसायी अब कफन पर भी छूट दे रहे हैं. लोगों को कफन पर 30% तक की छूट दी जा रही है.

देखें रिपोर्ट- (ETV Bharat)

ठंड से बढ़ रहा है मौत का आंकड़ा : राजधानी पटना के कंकड़बाग मोहल्ला स्थित टेंपो स्टैंड के पास आपको दर्जनों दुकानें देखने को मिलेंगी जो अंतिम संस्कार के लिए कफन समेत दूसरी सामग्री बेचते हैं. ठंड के कहर से लगातार हो रही मौत को देखते हुए कफन के व्यवसायी भी मौके को गंवाना नहीं चाहते हैं. व्यवसाय में लगे लोगों ने कफन या अन्य सामग्रियों पर 30% तक का छूट दे रखा है. अकेले दीघा घाट में हर रोज 30 से 40 लोगों का अंतिम संस्कार हो रहा है.

2200 रू में मिल रही है 32 सामग्री : आपको बता दें की अंतिम संस्कार के दौरान 32 अलग-अलग सामग्रियों की आवश्यकता होती है, और तमाम सामग्रियों की कीमत कंकड़बाग इलाके में ₹3500 तक होती है. ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने 30% तक की छूट दे रखी है, छूट देने के बाद 32 सामग्रियों की कीमत ₹2200-2500 तक हो जाती है.

ETV Bharat
दुकान के बाहर लगा डिस्काउंट ऑफर (ETV Bharat)

10 डिग्री सेंटीग्रेड के नीचे आ गया है पारा : आपको बता दें कि राजधानी पटना में इस समय कड़ाके की ठंड और शीतलहर (Cold Wave) का प्रकोप दिख रहा है. घने कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित हुए हैं. सड़कों पर विजिबिलिटी (दृश्यता) काफी कम हो गई है. इसका असर ट्रेनों और उड़ानों पर भी पड़ रहा है. न्यूनतम तापमान 10°C के आसपास गिर गया है, जिससे रातें काफी ठंडी हो रही हैं.

श्मशान घाट में लोगों को चुकाने पड़ते हैं ₹10000 : राजधानी पटना में मुख्य तौर पर दीघा घाट, बांस घाट, गुलवी घाट और जनार्दन घाट में अंतिम संस्कार होते हैं. श्मशान घाट में जब लोग अंतिम संस्कार के लिए जाते हैं तो कफन समेत 32 सामग्रियों की कीमत उन्हें 9 से ₹10000 के बीच चुकानी पड़ती है. लोगों के पास विकल्पहीनता रहती है, जिस वजह से दुकानदार उनसे मनचाहा कीमत वसूल करते हैं.

शव यात्रा ले जाते लोग
श्मशान की ओर जाती शव यात्रा (ETV Bharat)

छूट से मिलती है मतृकों के परिवारों को राहत : स्थानीय विक्रेता राजेश कुमार बताते हैं कि ''हम लोग रियायती दर पर अंतिम संस्कार के लिए जरूरी सामान उपलब्ध कराते हैं. अंतिम संस्कार में कुल 32 सामान की जरूरत होती है. श्मशान घाट पर इसे खरीदने में 8 से ₹10000 लग जाते हैं, लेकिन कंकड़बाग इलाके में हम लोग लोगों से महज ₹2200-2500 लेते हैं और पूरा सामान उपलब्ध करा देते हैं.''

'छूट देकर करते हैं मदद' : अमर कुमार कंकड़बाग जिला के सबसे पुराने दुकानदार हैं. अमर कहते हैं कि हम लोगों को राहत और मदद दोनों देते हैं. अंतिम संस्कार के लिए अगर कोई गरीब हमारे पास आ जाता है तो उसे हम बेहद कम कीमत पर जरूरी सामान दे देते हैं अगर उतना भी वह देने लायक स्थिति में नहीं होता है तो कई बार हम मुफ्त में भी जरूरी सामान देते हैं. श्मशान घाट पर लोगों का भयादोहन किया जाता है. हम लोग ऐसा नहीं करते हैं.

ETV Bharat
अंतिम संस्कार का बिकता सामान (ETV Bharat)

"हम लोग मृतक के परिवारों को कफन और अन्य जरूरी सामान की खरीद पर छूट देकर राहत और मदद देते हैं. कोई गरीब अगर आता है तो हम लोग कम कीमत में उन्हें सामान मुहैया कराते हैं. अगर वह भी देने की स्थिति में वह नहीं होता है तो कई बार हम मुफ्त में जरूरी सामान दे देते हैं."- अमर कुमार, दुकानदार, कंकड़बाग

ये भी पढ़ें-