ETV Bharat / state

भाई ने जहर देकर 4 लोगों को मारा, बहन के लव अफेयर से था नाराज.. पटना जहरीली शराब कांड पर बड़ा खुलासा

पटना में शराब पीने से मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ. पुलिस ने जहर मिलाकर शराब पिलाने वाले को गिरफ्तार कर लिया. रिपोर्ट-महमूद आलम

patna barh poisonous liquor case
पटना पुलिस ने किया खुलासा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : September 2, 2026 at 9:33 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार के पटना बाढ़ में शराब पीने से 4 युवकों की हुई मौत के मामले में नया खुलासा हुआ. पुलिस ने घटना के 48 घंटे के अंदर मामले को सुलझा लिया. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ने कबूल किया है कि उसने शराब में जहर मिलाकर 4 युवकों को पिलाई थी, जिस कारण उनकी मौत हो गई. ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग को लेकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया.

क्या था पूरा मामला? 30 अगस्त, रविवार की शाम बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव में पांच लोग शराब और मछली की पार्टी कर रहे थे. शराब पीते ही 4 लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ी और कुछ मिनटों में सभी अचेत होकर गिर पड़े थे. इस बीच शराब पार्टी में शामिल लाली कुमार ने शोर-शराबा कर गांव के लोगों को इकट्ठा किया और सभी को अनुमंडलीय अस्पताल, बाढ़ में भर्ती कराया.

patna barh poisonous liquor case
घटना के दिन पीड़ित को लाया गया था अस्पताल (ETV Bharat)

हालत इतनी गंभीर थी कि मुंह से झाग निकल रहा था: बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल की सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी ने भी नशीले पदार्थ का सेवन करने की बात कही थी. डॉ. श्रेया शेखर के अनुसार सभी की हालत इतनी गंभीर थी कि, उनके मुंह से झाग निकल रहा था. सभी को बाढ़ से पटना रेफर कर दिया गया था, लेकिन उसकी मौत हो गयी.

जहर मिली शराब पीने से हुई थी मौत: पटना ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल, बाढ़ में सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर, पटना रेफर कर दिया गया. इस दौरान सभी की मौत हो गई. मृतकों में शशि कुमार (32 वर्ष), विकास राम (40 वर्ष), पंकज सिंह (45 वर्ष) और निशु कुमार (30 वर्ष) शामिल हैं. सभी के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों से अंतिम संस्कार कराकर जांच में जुट गई.

"गांव के एक युवक लाली कुमार ने अपनी बहन के प्रेमी से बदला लेने के लिए शराब पार्टी आयोजित की थी. जिसमें उसने अपनी बहन के प्रेमी और उसके दोस्तों को बुलाया था. शराब पार्टी में लाली ने शराब में जहर मिलाकर सभी को पिलाया था, जिससे सभी की मौत हो गई." -कुंदन कुमार, ग्रामीण एसपी, पटना

पटना ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार (ETV Bharat)

बहन के लव अफेयर से नाराज था भाई: घटना के बाद पुलिस ने एसडीपीओ, बाढ़ 2 के नेतृत्व में 15 सदस्यीय एसआईटी टीम गठित की थी. इस बीच पुलिस को जांच में लव एंगल मिला. एसपी के मुताबिक, लाली कुमार की बहन का मृतक निशु कुमार से अफेयर चल रहा था. इस बात को लेकर लाली के सभी दोस्त उसे चिढ़ाया करते थे. इसके बाद लाली कुमार ने यह कदम उठाया.

वारदात में शामिल 3 गिरफ्तार, एक की तलाश: पुलिस ने मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए लाली कुमार और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया. जिनमें एक आलू विक्रेता है, जो सब्जी के साथ शराब की भी बिक्री करता था, घटना में शामिल तीसरा आरोपी नाबालिग है, जबकि एक युवक सन्नी कुमार की पुलिस को तलाश है.

अनंत सिंह पहुंचे थे बेढ़ना गांव: इससे पहले जहरीली शराब की बात से नाराज ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया था. दूसरी तरफ मंगलवार शाम को मोकामा विधायक अनंत सिंह जहरीली शराब कांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे थे और हर संभव मदद का भरोसा दिया था. साथ ही निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही थी. इसके अलावा 25-25 हजार रुपए की नगद राशि भी आर्थिक सहायता के तौर पर पीड़ित परिवार को दी है.

ये भी पढ़ें: