ETV Bharat / state

रंजिश या अफेयर? इंग्लिश टीचर से बैंक लुटेरा बना अमन शुक्ला हत्याकांड का VIDEO

पटना में अमन शुक्ला हत्याकांड मामले में पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज आया है. इसमें अमन शुक्ला पत्नी के साथ बाइक पर जाते दिख रहा.

Patna Aman Shukla Murder Case
अमन शुक्ला (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 6, 2026 at 5:35 PM IST

|

Updated : January 6, 2026 at 5:40 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: राजधानी पटना में सोमवार की शाम हत्या मामले में पुलिस ताबड़तोड़ जांच कर रही है. अब पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी का फुटेज हाथ लगा है. पुलिस का दावा है कि इसके आधार पर आरोपी की पहचान कर ली है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. हालांकि हत्या के कारण हैं, इसको लेकर अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है.

52 लाख लूट का मास्टरमाइंड: पुलिस के मुताबिक पटना निवासी अमन शुक्ला सिर्फ एक अंग्रेजी शिक्षक नहीं, बल्कि वर्ष 2020 में अनीसाबाद स्थित पंजाब नेशनल बैंक में हुई 52 लाख रुपये की डकैती का मुख्य मास्टरमाइंड था. अमन शुक्ला ने अपनी पहचान एक पढ़े-लिखे शिक्षक के तौर पर बना रखी थी. कई प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में अंग्रेजी की पढ़ाई करता था, लेकिन इसी आड़ में उसने एक संगठित आपराधिक गिरोह खड़ा कर रखा था.

अमन शुक्ला हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज (ETV Bharat)

साफ छवि वाले को गैंग में शामिल करता था: वर्ष 2020 में हुई PNB डकैती के खुलासे के दौरान तत्कालीन पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया था कि अमन और उसका साथी शिक्षक हरिनारायण इस गिरोह के सरगना थे. दोनों ने जानबूझकर ऐसे लोगों को गैंग में शामिल किया था, जिनका पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके.

अमन सहित कई की हुई थी गिरफ्तारी: पुलिस ने उस वक्त डकैती के बाद अमन शुक्ला, हरिनारायण, कंपाउंडर प्रफुल्ल आनंदपुरी, सेंटरिंग मिस्त्री सोनेलाल और गणेश बुद्धा को गिरफ्तार किया था. इनके पास से पुलिस ने 33.13 लाख रुपये नकद, 6 लाख रुपये की ज्वेलरी, एक लाख रुपये की शराब, 5 पिस्टल, 16 राउंड जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल तीन बाइक बरामद की थी.

बेहद शातिर था अमन शुक्ला: पुलिस का कहना है कि अमन शुक्ला अपराध की दुनिया में बेहद शातिर माना जाता था. वह आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से बचता था. न तो वह मोबाइल फोन रखता था और न ही सोशल मीडिया पर उसकी कोई मौजूदगी थी. 2020 की डकैती के दौरान भी उसने किसी तरह के डिजिटल माध्यम का प्रयोग नहीं किया था.

Patna Aman Shukla Murder Case
घटना के बाद इलाके में मौजूद पुलिस (ETV Bharat)

सामान्य जीवन जी रहा था: जेल से बाहर आने के बाद अमन फिर से शिक्षक की पहचान में सामान्य जीवन जी रहा था, लेकिन उसका आपराधिक अतीत आखिरकार उस तक पहुंच ही गया. पुलिस को आशंका थी कि वह मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले के कई अनसुलझे लूटकांडों में भी शामिल रहा है. मुजफ्फरपुर की एक बड़े कोचिंग में एचओडी के पद पर भी काम कर चुका था.

गैंगवार या पुरानी रंजिश: पुलिस अमन शुक्ला की हत्या को गैंगवार या पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है. जिस तरीके से अपराधियों ने पहले उसकी रेकी की और फिर परिवार के सामने उसे गोलियों से भून डाला, उससे लूट की रकम के बंटवारे या पुराने आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है.

"पुलिस सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और मानवीय सूचना तंत्र के आधार पर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. जल्द ही इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा." -परिचय कुमार, सिटी एसपी, पटना ईस्ट

Patna Aman Shukla Murder Case
पटना ईस्ट सिटी एसपी परिचय कुमार (ETV Bharat)

प्रेम प्रसंग की आशंका: पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि इस हत्याकांड के पीछे प्रेम प्रसंग भी बताया जा रहा है. पुलिस पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग दोनों ऐंगल से जांच कर रही है. उसकी पत्नी से पूछताछ हो रही है. पुलिस के अनुसार पिछले 3 दिनों से अमन शुक्ला अपने घर नहीं जा रहा था. बोरिंग रोड में किसी फ्लैट में ठहरा था.

"हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग की आशंका जतायी जा रही है. पत्नी से पूछताछ की जा रही है. दोनों एंगल से पुलिस जांच कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा." -कार्तिकेय शर्मा, SSP, पटना

सोमवार की शाम हत्या: सोमवार की शाम अपराधियों ने घेर कर अमन शुक्ला को गोली मार दी थी. अमन शुक्ला अपनी पत्नी के साथ मुन्नाचक स्थित विद्यापुरी पार्क के पास से अपने बच्चे की थेरेपी कराकर लौट रहा था. पिछले 6 महीने से वह रोज इस जगह से गुजरता था. अपराधियों ने पहले रेकी की और फिर पीछा करते हुए 8 से 10 राउंड फायर कर दी. अमन शुक्ला को दो गोली लगने की बात कही जा रही है, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

ये भी पढ़ें:

Last Updated : January 6, 2026 at 5:40 PM IST