ETV Bharat / state

SMS अस्पताल में भर्ती मरीज ने की आत्महत्या, दो माह पहले हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट

चिकित्सकों का कहना है मरीज के व्यवहार में किसी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला था. मरीज तेजी से रिकवर हो रहा था.

SMS अस्पताल
SMS अस्पताल (ETV Bharat Jaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 8, 2026 at 12:09 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर : सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने आत्महत्या कर ली. घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया. मरीज टोंक जिले का रहने वाला बताया जा रहा है, जिसका कुछ समय पहले किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था. मरीज का नाम हंसराज है. मामले की जांच की जा रही है.

सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के चिकित्सक डॉक्टर धनंजय अग्रवाल ने बताया कि करीब दो महीने पहले मरीज का सफल करने ट्रांसप्लांट किया गया था, लेकिन किडनी ट्रांसप्लांट के बाद मरीज को इन्फेक्शन की शिकायत हो गई थी, जिसके चलते उसे दोबारा सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान गुरुवार को मरीज ने जान देने की कोशिश की. उसे तुरंत इमरजेंसी में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पढ़ें. भीलवाड़ा: युवक ने स्कूल में दी जान, पास खड़ी गाड़ी से हुई पहचान

डिप्रेशन में था मरीज : सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर दीपक माहेश्वरी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची. किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इन्फेक्शन के चलते शायद मरीज डिप्रेशन में था. पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीज का इलाज जारी था और घटना कैसे हुई, इसकी आंतरिक जांच भी की जाएगी. हालांकि, इलाज कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि मरीज के व्यवहार में किसी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला था. मरीज तेजी से रिकवर हो रहा था.