ETV Bharat / state

खुशखबरी! लगने जा रहा है पासपोर्ट मेला, पेंडिंग फाइलों के निपटारे के लिए नहीं आना होगा पासपोर्ट ऑफिस

गाजियाबाद क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पश्चिमी यूपी के जिलों में लगाएगा पासपोर्ट मेला, इसका उद्देश्य लंबे समय से पासपोर्ट की पेंडिंग फाइलों का निपटारा है.

गाजियाबाद क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पश्चिमी यूपी के जिलों में लगाएगा पासपोर्ट मेला
गाजियाबाद क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पश्चिमी यूपी के जिलों में लगाएगा पासपोर्ट मेला (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : December 17, 2025 at 5:15 PM IST

|

Updated : December 17, 2025 at 5:22 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली/गाजियाबाद : गाजियाबाद क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा विशेष अभियान की शुरुआत की जा रही है. विशेष अभियान का उद्देश्य लंबे समय से पासपोर्ट की पेंडिंग फाइलों का निपटारा करना है. विशेष अभियान के तहत क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के क्षेत्राधिकार में आने वाले डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों (POPSK) में पासपोर्ट मेला आयोजित किया जाएगा. आगामी पासपोर्ट मेले में आवेदक बिना किसी अपॉइंटमेंट के अपनी लंबित पासपोर्ट फाइलों का निपटारा कर सकेंगे.

डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र में ही लंबित फाइल का निपटारा : आवेदक डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र के माध्यम से भी पासपोर्ट के लिए आवेदन करते हैं. ऐसे में कई बार देखा जाता है कि किसी कारणवश आवेदक का पासपोर्ट लंबित हो जाता है. पासपोर्ट लंबित होने की स्थिति में आवेदक को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद का रुख करना पड़ता है. आगामी पासपोर्ट मेले में आवेदकों को डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र में ही लंबित फाइल का निपटारा करने का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा. जिससे कि आवेदक के समय और धन दोनों की बचत होगी.

डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र में ही लंबित फाइल का निपटारा
डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र में ही लंबित फाइल का निपटारा (ETV Bharat)

पूर्व निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचकर करा सकेंगे समाधान : मिली जानकारी के मुताबिक, विशेष अभियान ऐसे तमाम आवेदकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगा. जिन्होंने डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र से पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था. लेकिन पासपोर्ट किसी कारणवश लंबित हो गया. ऐसे आवेदक अपने आवेदन की लंबित प्रक्रिया के निस्तारण के लिए संबंधित पासपोर्ट सेवा केंद्र में पूर्व निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचकर अपनी फाइल का समाधान कर सकेंगे.

पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टोकन : क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप (भारतीय विदेश सेवा) के मुताबिक विदेश मंत्रालय के निर्देश पर विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है. विशेष अभियान के पहले चरण में मेरठ, बुलंदशहर, वृंदावन और नोएडा में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों में पासपोर्ट मेला आयोजित किया जाएगा. पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टोकन दिए जाएंगे और उसी क्रम में लंबित फाइलों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी. आवेदक अपने सभी संबंधित दस्तावेज की मूल प्रति और छाया प्रति के साथ पासपोर्ट मेले में उपस्थित होकर अपनी लंबित फाइल का निस्तारण कर सकते हैं.

कब और कहां आयोजित होगा पासपोर्ट मेला

  • 18 एवं 19 दिसंबर 2025 को डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, मेरठ मैं दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक पासपोर्ट मिला आयोजित किया जाएगा.
  • 22 और 30 दिसंबर 2025 को डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र बुलंदशहर में दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक पासपोर्ट मिला आयोजित होगा.
  • 22 और 23 दिसंबर 2025 को डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र वृंदावन में दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक पासपोर्ट मेला आयोजित किया जाएगा.
  • 24 और 26 दिसंबर 2025 को डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र नोएडा में दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक पासपोर्ट मिला आयोजित होगा.


13 जिलों के पासपोर्ट के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में आवेदन : उत्तर प्रदेश के 13 जिलों के पासपोर्ट के लिए आवेदन क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद में स्वीकार किए जाते हैं और इसी कार्यालय से पासपोर्ट जारी होते हैं. क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद के अंतर्गत गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, मथुरा, हापुड़, मुजफ्फरनगर सहारनपुर, शामली, हाथरस, बागपत, अलीगढ़ और आगरा के पासपोर्ट जारी होते हैं.

ये भी पढ़ें :

गाजियाबाद में ग्रैप-4 की सख्ती के बावजूद 48 निर्माण स्थलों पर काम था चालू, UPPCB ने 1.49 करोड़ रुपये का लगाया जुर्माना

गाजियाबाद: एक्सप्रेस-वे पर हादसों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस का बड़ा फैसला, 6 पॉइंट में समझें कैसे करें सुरक्षित ड्राइविंग

Last Updated : December 17, 2025 at 5:22 PM IST