ETV Bharat / state

चलती पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन में यात्री की संदिग्ध मौत, दानापुर स्टेशन पर कोच से मिला शव

पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन के कोच से यात्री का शव मिला. पुलिस संदिग्ध मौत मानकर जांच कर रही है. पढ़ें खबर

कोच में मिला संदिग्ध हालत में शव
कोच में मिला संदिग्ध हालत में शव (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : May 30, 2026 at 6:46 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

दानापुर : पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन में एक यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. शनिवार को ट्रेन के दानापुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर एक कोच से यात्री का शव बरामद होने के बाद स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया. मृतक ट्रेन के भीतर बेल्ट के सहारे लटका हुआ मिला. फिलहाल राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) मामले की जांच में जुटी है.

कोच में मिला संदिग्ध हालत में शव : प्राप्त जानकारी के अनुसार पुणे से दानापुर आ रही स्पेशल ट्रेन के सफर के दौरान सहयात्रियों को एक यात्री की गतिविधियां काफी देर तक दिखाई नहीं दीं. संदेह होने पर यात्रियों और रेलवे कर्मियों ने स्थिति की जांच की तो संबंधित यात्री को बेल्ट के सहारे लटका हुआ पाया गया.

पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन में यात्री की मौत
पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन में यात्री की मौत (ETV Bharat)

संदिग्ध शव की जांच शुरू : इसके बाद रेलवे अधिकारियों को तत्काल सूचना दी गई. ट्रेन के दानापुर स्टेशन पहुंचते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और कोच को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की. FSL की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन सबूत जटाने के लिए काम शुरू कर दिया.

चलती ट्रेन में युवक ने की आत्महत्या? : दानापुर के जीआरपी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने फोन पर बताया कि यह ट्रेन प्रयागराज में खाली हो जाती है. जिसके बाद कोई शख्स कोच के अंदर घुसकर दोनों तरफ से गेट लॉक करके आत्महत्या कर लिया. ट्रेन जब दानापुर पहुंची और पुन: पुणे के लिए रवाना होने वाली थी उसी दरमियान कोच के लॉक डिब्बे को खुलवाया गया जिसमें इस शव को संदिग्ध हालत में पाया गया. जांच अभी जारी है.

पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन में यात्री की मौत
पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन में यात्री की मौत (ETV Bharat)

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य : घटना की गंभीरता को देखते हुए FSL की टीम को भी बुलाया गया. विशेषज्ञों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए. कोच के भीतर मौजूद परिस्थितियों और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

परिजनों को दी गई सूचना : रेल पुलिस ने मृतक की पहचान करने के बाद उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.

सभी पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस : जीआरपी थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत होता है, लेकिन जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. पुलिस संदिग्ध मौत मानकर सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है. ट्रेन में मौजूद यात्रियों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है.

''प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस ट्रेन में मौजूद यात्रियों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना से जुड़ी परिस्थितियों की पूरी जानकारी जुटाई जा सके.''- अजय कुमार, थानाध्यक्ष, जीआरपी दानापुर

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा : घटना के बाद कुछ समय के लिए दानापुर रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. रेलवे और पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी.

ये भी पढ़ें-