लव जिहाद के आरोपी डॉक्टर के माता पिता गिरफ्तार, आरोपी डॉक्टर फरार
पीड़िता से जबरन निकाह कराने के आरोप में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के पिता सलीमुद्दीन व उसकी मॉ खतीजा को आरोपी बनाया था.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : January 5, 2026 at 9:08 PM IST
लखनऊ: किंगजार्ज मेडिकल कॉलेज लव जिहाद प्रकरण में पुलिस ने सोमवार को आरोपी डॉक्टर के माता-पिता को ठाकुरगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है. जबरन निकाह कराने के आरोप में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर रमीजुद्दीन के पिता सलीमुद्दीन व उसकी मॉ खतीजा को भी आरोपी बनाया गया था, वही मुख्य आरोपी डाक्टर रमीजुद्दीन अभी भी फरार हैै.
चौक थाना प्रभारी नागेश उपध्याय के अनुसार बीती 23 दिसम्बर 2025 को केजीएमयू में एमडी पैथोलॉजी की छात्रा ने चौक थाना में प्रार्थनापत्र दिया था, जिसमें उसके सीनियर डॉक्टर द्वारा शादी का झॉसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने और बिना सहमति के गर्भपात कराकर धर्मपरिवर्तन कराने की बात कही थी. तहरीर के आधार पर हुसैनाबाद ठाकुरगंज निवासी रमीजुद्दीय उर्फ रमीज के विरूद्ध चौक थाना में पहली रिपोर्ट दर्ज की गयी थी।
पीड़िता के बयान व अन्य साक्ष्यों के आधार पर पीड़िता के साथ बार बार दुष्कर्म किये जाने, पीड़िता की इच्छा के विरूद्ध गर्भपात करवाने व षडयऩ्त्र पूर्वक धर्मपरिवर्तन कराकर अपने पुत्र से निकाह कराने जैसे आपराधिक घटना में अभियुक्त के परिजनों की संलिप्तता पाये जाने पर रमीज के पिता सलीमुद्दीन व माता खतीजा, शारिक, सैय्यद जाहिद हसन का नाम भी मुकदमें में शामिल किया गया था.
जिसके बाद आज सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे आरोपी डॉक्टर के पिता सलीमुद्दीन व उसकी मॉ खतीजा को लखनऊ स्थित फ्लैट नं0 303 मुमजाज कोर्ट अपार्टमेंट हुसैनाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया. शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें : KGMU लव जिहाद पीड़िता सीएम योगी से मिली; फरार डॉक्टर की तलाश में यूपी-उत्तराखंड में दबिश
यह भी पढ़ें : KGMU लव जिहाद केस; सात सदस्यीय कमेटी ने शुरू की जांच, शिक्षकों के दर्ज किए गए बयान

